छत्तीसगढ़

माईनिंग कंपनी के 4 कर्मचारियों को ग्रामीणों ने रोका, इलाके में दुबारा नही आने की दी चेतावनी

कोंडागांव/केशकाल। ब्लाॅक मुख्यालय केशकाल से करीब 22 किमी दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत कुऐ व मारी क्षेत्र के बारे में पर्यटक से लेकर राज्य व केन्द्र तक 3 दशक के पहले सुर्खियों में रहा है। राज्य व केन्द्र तक कुऐ का नाम इसलिए जाना पहचाना था। क्योंकि कुऐ के गांव पूर्ण रूप से पहॅुच विहिन व पठारी वनांचल गांव होने के साथ यहां पिछले 40 वर्ष पूर्व छ.ग. राज्य के माईनिंग विभाग के देखरेख में देश के नामी बाक्साइड पत्थर का प्रचुर भंडार होने के साथ कुएं मारी बाक्साइड खदान से दिन व रात सैकडों ट्रक बाक्साइड पत्थर परिवहन होता था। जो खदान से बाक्साइट पत्थर को केशकाल चिखलाडीह में बने पकाने वाले चिम्मनी से गलाकर छ.ग. कोरबा के बालकों में ले जाकर उच्च गुणवत्ता वाली एल्युमिनियम का निर्यात होता रहा। केशकाल के कुऐमारी पठारी पहाड़ पुरा बाक्साइड पत्थर से भरा हुआ भंडार है। यहां बाक्साइड पत्थर की पठारी क्षेत्र होने के चलते कुऐमारी क्षेत्र में रहने वाले वनवासियों को मुख्य खेती कोदो, खुटकी के सिवाय अन्य अनाज उत्पन्न होना मुशकिल है बताया जाता है कि कुऐमारी क्षेत्रवासी बाक्साइड खदान के चलते क्षेत्रवासियों के जमीन में बाक्साइड पत्थर खनन से भारी गढ्ढा बनने के चलते अच्छा खासा चलने वाली बाक्साइड खदान को ग्रामीणों के आक्रोश के चलते कई बार बंद होना पडा था। मारी क्षेत्र के ग्रामीणों ने कर्मचारियों को मारी में दुबारा नहीं पहॅुचने की शक्त चेतावनी देकर वापस लौटाया है, बंद पडे खदान को पुनः चालू कराने के नियत से पिछले 15 दिन पहले बाक्साइड खदान लीज पर लिये कंपनी के कर्मचारी एवं माईनिंग कर्मचारी एक वाहन में कुऐमारी के खदान स्थल का निरीक्षण करने पहॅुचने की जैसे ही जानकारी मारी क्षेत्र के ग्रामीणों को मिलने पर तत्काल बडी संख्या में ग्रामीणों ने उन कर्मचारी के पास पहॅुचकर आगमन का जानकारी लेने पर ग्रामीणों को उनके आगमन का उद्देश्य जानते ही उन्हे दुबारा मारी क्षेत्र में न आने की कडी समझाईश देकर वापस लौटाये जाने की जानकारी ग्रामीण सूत्रों से प्राप्त हुआ है।

कुऐमारी खदान में कर्मचारी के आने की कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली थी-  एसपी 

उक्त मामले पर पुलिस अधीक्षक कोंडागांव सिद्धार्थ तिवारी का कहना है कि कुऐमारी क्षेत्र में कंपनी के कर्मचारी व माईनिंग के कर्मचारी जाने का कोई पूर्व सूचना पुलिस विभाग को नहीं था। घटना स्थल पहॅुचे 4 कर्मचारियों को कुऐमारी क्षेत्र के भारी संख्या में लोगों ने आने का कारण व पूछताछ के लिए रास्ता रोका था, लेकिन कर्मचारियों द्वारा उनके साथ हुई घटना के बारे में लिखित सूचना या मौखिक सूचना पुलिस को नहीं दिया गया।

उल्लेखनीय है कि लगभग 40 वर्ष पहले सी.एम.डी.सी. कम्पनी द्वारा यह बाक्साइड खदान को सरकार से लीज पर लिया गया था। यह खदान चालु होने के पहले माईनिंग कॉर्पोरेशन के कई गाडियों को अज्ञात लोगों द्वारा जलाया था, साथ ही खदान खनन चालू रहते दो व्यक्ति का हत्या भी हो चुका था। दो बार बंद हो चुके खदान की मासिक निरीक्षण होते रहा आज से 15 दिन पहले निरीक्षण में पहॅुचे कर्मचारियों को भारी संख्या में ग्रामीणों ने पूछ-ताछ के लिये रोका तथा दुबारा मारी क्षेत्र में न आने का चेतावनी देकर लौटाने का जानकारी विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त हुआ है। 40 वर्ष पहले चालु मारी बाक्साइड के दरमियान कुऐमारी क्षेत्र पुलिस थाना केशकाल में रहा बाद में व वर्तमान में कुऐमारी पुलिस थाना धनोरा के अधीन है केशकाल ब्लाॅक मुख्यालय से कुऐ करीब 22 किमी दूरी है व पठारी वनांचल क्षेत्र है।

http://sabkasandesh.com/archives/91617

http://sabkasandesh.com/archives/91560

 

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button