केशकाल क्षेत्र के सभी धान उपार्जन केन्द्रों पर हजारों क्विंटल धान जाम
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2020/12/IMG-20201222-WA0219.jpg)
कोंडागांव/केशकाल। केशकाल अंतर्गत किसान भाईयों से धान खरीदी सरकार द्वारा 1 दिसम्बर से चालू तो किया गया है, किंतु चालु होने से 20 दिन में किसानों से लेम्पस द्वारा खरीदा गया हजारों की क्विंटल धान सभी केन्द्रों में जाम होने के साथ अभी खरीदी जारी है, जिसकी वजह से धान सुरक्षित रखने स्थान कम पडने लगा है। लेम्पस सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिदिन धान खरीदी की पूर्ण जानकारी आनलाईन के माध्यम से संबंधित विभाग को भेजा जा रहा है, जब से धान खरीदी शुरू किया गया उसी दिन से कोई भी धान खरीदी केन्द्रों से मिलरों द्वारा नहीं उठाने के चलते हजारों क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे पडे है। लेम्पस से मिली जानकारी के अनुसार केशकाल ब्लाॅक के बहीगांव सिंगनपुर एवं कई स्थानों में बारदाना की कमी होने की जानकारी मिल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बहीगांव खरीदी केन्द्र में 14,000 क्विंटल से अधिक, सिंगनपुर व अरण्डी में 10,000 से अधिक व केशकाल में 12,000 क्विंटल से अधिक धान खुले आसमान के नीचे पडा हुआ है, जो बहुत चिन्तनीय विषय है। धान खरीदी अभी शुरूवात दौर में है, अभी खरीदी एक माह से अधिक बाकी है, जिला प्रशासन द्वारा जल्दी से जल्दी धान नहीं उठाने व बारदाना की व्यवस्था की पूर्ति जल्दी नहीं करने के स्थिति में किसानों में आक्रोश उभरने का प्रबल संभावना है।
मिलरों से जल्दी धान उठाना प्रारंभ करेगें – डीएमओ सोनी
धान जाम व मिलरों द्वारा धान नहीं उठाने का कारण पूछने पर जयदेव सोनी डीएमओ कोण्डागांव ने जवाब देते हुये बताया कि अब मिलरों द्वारा धान उठाना जिला में शुरू किया गया है, जल्दी ही जाम वाले केन्द्रों से धान उठाने का प्रक्रिया में तेजी आने का बात कही है।