
रायपुर / राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाने में एक महिला ने अपने एसबीआई के नेट बैंकिंग को हैक कर 2 लाख रूपए ठगी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है. महिला की शितायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की पड़ताल में जुट गई है.बैंक में महिला के पिता का मोबाइल नंबर एड होने तथा उसके निधन के बाद मोबाइल अपडेट नहीं होने से महिला को अपने ठगी की जानकारी नहीं मिल पायी. पुलिस के मुताबिक मुलत: बैंगलोर में रहने वाली कृतिका अग्रवाल ने अपने शांतिनगर स्थित एसबीआई से ठग द्वारा 9 सितंबर को 49 ट्रांजेक्शन में रुपए आहरण करने की शिकायत दर्ज कराई है. लॉकडाउन के दौरान वे रायपुर नहीं आ सकीं. पिछले महीने वे रायपुर आईं तो बैंक पहुंची. उन्होंने अपनी पासबुक अपडेट कराया. इसी बीच पता चला कि खाते से किसी ने एक ही दिन में दो लाख निकाल लिए. बैंक से 49 बार ट्रांजेक्शन की जानकारी मांगी गई है कि युवती के खाते से ट्रांसफर हुए पैसे किस-किस खाते में जमा किए गए हैं.



