छत्तीसगढ़

पढ़ना लिखना अभियान अंतर्गत घर घर जाकर कर रहे हैं असाक्षरों की सर्वे

पढ़ना लिखना अभियान अंतर्गत घर घर जाकर कर रहे हैं असाक्षरों की सर्वे

कवर्धा, 16 दिसम्बर 2020। नेहरू युवा केंद्र कवर्धा छत्तीसगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में श्री सौरभ कुमार निषाद जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केंद्र कवर्धा के कुशल नेतृत्व में कार्य कर रहे कबीरधाम जिले के चारों विकासखंड कवर्धा, बोड़ला, सहसपुर लोहारा और पंडरिया ब्लाक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक को एवं युवा मंडल के सदस्यों का पढ़ना लिखना अभियान के अंतर्गत राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण पढ़ना लिखना अभियान संचालित किया गया है, जिसमें राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक मिलकर गांव में घर घर जाकर सर्वे कर सूची बनाया जा रहा है। विकासखंड पंडरिया के ग्राम रौहा मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक पुरुषोत्तम निर्मलकर, शिक्षक शिवकुमार पाठक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजकुमारी श्रीवास के द्वारा ग्राम रोहा में घर-घर जाकर असाक्षरों की सूची बनाकर सर्वे किया जा रहा है। जिसमें 15 से अधिक उम्र समूह के असाक्षरों को साक्षर किया जाएगा जिसकी सर्वे किया जा रहा है। यह सर्वे 14 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा जिसमें नेहरू युवा केंद्र कवर्धा से राष्ट्रीय स्वयंसेवक ओंकार सिंह राजपूत, नागेंद्र मोहले, ओमप्रकाश मंडावी, चैनू पटेल, भीषण युवा मंडल से रोहित रजक पढ़ना लिखना अभियान के अंतर्गत चल रहे असाक्षरो का सर्वे मे कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button