छत्तीसगढ़

कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार जी के निर्देशानुसार और प्रदेश सेवा दल के अध्यक्ष अरुण ताम्रकार एवं जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष लक्ष्मी नरसिम्हा के मार्गदर्शन में

नंदिनी अहिवारा से राकेश जसपाल
कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार जी के निर्देशानुसार और प्रदेश सेवा दल के अध्यक्ष अरुण ताम्रकार एवं जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष लक्ष्मी नरसिम्हा के मार्गदर्शन में अहिवारा ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष रामपाल नाविक ने अहिवारा नंदिनी और आसपास के गांव से सेवादल महिला सदस्यों का संगठन मजबूत करते हुए अपनी सेवा दल में 600 महिलाओं का प्रबल संगठन तैयार किया, आज अहिवारा वार्ड क्रमांक 5 में एक सभा के दौरान एकत्रित महिलाओं को सेवादल के दिशा निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि, सेवा निष्काम भाव से होती है सेवा दल के सदस्यों को सहनशील होना चाहिए समाज और मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए सेवा दल के सदस्य चिंता नहीं, चिंतन करते हैं सेवादल में लोग सिर्फ निस्वार्थ भाव से जुड़ते हैं कई लोग तो भावनात्मक रूप से जुड़े है, हमें एक साथ मिलकर मानवता के नाते समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करना है, उन्होंने महिलाओं को बताया कि मैंने अपने मंत्री जी से महिलाओं के रोजगार के लिए आग्रह भी किया है,मंत्री जी ने हमें आश्वासन दिया कि हम सेवा दल से जुड़ी महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर शीघ्र प्रदान करेंगे, रामपाल नाविक और सेवादल से जुड़ी कार्यकर्ता सुल्ताना बेगम रोजाना ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं से संपर्क साधे हुए हैं और उन्हें अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है,
बैठक में श्री धर्मदास अनुरागी, तिलक राम साहू,सेवा दल के प्रमुख कार्यकर्ता सुल्ताना बेगम,लता साहू, दुलारी निषाद, द्रोपति साहू ज्योति साहू, पिंकी निर्मला कर, भारती साहू, श्रीमती चंपा साहू, सुरेखा सेन, सावित्री गायकवाड, पिंकी नवरंगी, ललिता सोनी, पूर्णिमा साहू, और वार्ड क्रमांक 5 की महिलाएं आदि उपस्थित थे,

Related Articles

Back to top button