छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन का हुआ चुनाव

अरविंद मधोक अध्यक्ष और अरविंद सिंह बने ऑर्गेनाईजिंग सेकेट्री

भिलाई। इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के पदाधिकारियों का चुनाव होटल सायाजी में संध्या 3 से 5 बजे के मध्य सम्पन्न हुआ। सर्वसम्मति से सम्पन्न इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर अरविंद मधोक, महासचिव पद पर हीरल सेठ एवं कोषाध्यक्ष के पद पर अतिन तिवारी निर्वाचित किये गये वहीं ऑर्गेनाईजिंग सेकेट्री के पद पर छ.ग. प्रदेश बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन के महासचिव अरविंद सिंह चुन लिये गये है । अधिवक्ता अजय कुमार श्याम किशोर त्रिपाठी चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित थे। उनके देख-रेख में इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर राजस्थान के अरविंद मधोक, एक्जीक्युटिव वाईस प्रेसीडेन्ट प्रेम चंद डोंगरा, उपाध्यक्ष के पाँच पदों पर स्वामी रमेश कुमार, सुरेन्द्र शर्मा, टी.बी.पावली, टी.तुलसी सुजनंदन, अनुप सिंह, महासचिव महाराष्ट्र की हीरल सेठ, एसोसिएट सेकेट्री चेतन मनोहर पठारे व नवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष मध्यप्रदेश के अतिन तिवारी, ऑर्गेनाईजिंग सेकेट्री में छ.ग. के अरविंद सिंह, एन.रतन सिंह, विश्वास राव एवं अजीत  सिद्दान्नावर के अलावा कार्यकारिणी सदस्य के लिए प्रेम सिंह यादव एवं सुमित्रा त्रिपाठी को चुना गया है। इसके पूर्व होटल सायाजी में सम्पन्न बैठक में इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के सभी राज्यों के अध्यक्ष व महासचिव इस अवसर पर उपस्थित हुए। सभी पदों के लिए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद मधोक ने अपने निर्वाचन के लिए बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, आप सबके सहयोग से फेडरेशन को आने वाले समय में और भी ऊँचाईयों पर ले जाया जायेगा। फेडरेशन शीघ्र ही 2021-22 का खेल कैलेण्डर भी जारी करेगा। सायाजी होटल में सम्पन्न इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन की बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेन्द्र पाण्डेय व महासचिव अरविंद सिंह ने भी शिरकत की है।

Related Articles

Back to top button