छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

मतदान करने लोगों में दिखा भारी उत्साह

महिलाओं की लगी रही लंबी लाईन तो बुजुर्ग पहुंचे व्हील चेयर एवं ई रिक्शा से वोट देने

 

दोपहर तक हो चुका था दुर्ग जिला में 55 प्रतिशत मतदान

दुर्ग। देश के अन्य राज्यों के साथ आज छत्तीसगढ के सात सीटों के लिए मतदान हुआ। मतदान बेहद ही शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन हुआ। एक मतदान केन्द्र में ईव्हीएम खराबी की शिकायत मिली जिससे सुधारकर मतदान की प्रक्रिया एक घंटे बाद शुरू होने की जानकारी मिली है। बताया जाता है कि सेलूद के मतदान केन्द्र में सुबह सुबह ईव्हीएम मशीन काम नही कर रही थी, वहां पोलिंग एजेंटों के सामने चेकिंग के दौरान ये खामी खुलकर सामने आया। उसके बाद तुरंत सुधारक को बुलाकर उसे सुधवाकर पूरी तरह जांच के बाद वहां एक घंटा विलंब से वोटिंग प्रारंभ हुआ।

जिला प्रशासन एवं निकायों द्वारा लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रतिदिन चलाये गये मतदाता जागरूकता अभियान का असर इस लोकसभा में स्पष्ट देखने को मिला। कई महिला और पुरूष जो घर से नही निकलते थे और वोङ्क्षटग का महत्व नही समझते थे वह भी आज कतार में लगकर मतदान किया। लोकसभा के लिए आज हुए मतदान में लोगों में भारी उत्साह दिखा। सुबह 7 बजे से लेकर 11 बजे तक जहां 25 से 30 प्रतिशत वोटिंग हुई थी वहीं दोपहर तीन बजे तक 55 प्रतिशत मतदान हो चुका था। श्रमिक बहुल क्षेत्रों में लोगों की बहुत ही बडी बडी लंबी लंबी कतारे लगी रही। मतदान के लिए जहां पुरूषों में उत्साह तो था ही लेकिन उनसे अधिक उत्साह कही आज महिलाओं में और पहली बार वोट देने वाले युवाओं में देखने के मिला। महिलाएं भी सुबह से ही वोटिंग के लिए लाईन में लगकर अपनी बारी आने और वोटिंग का इंतजार करती रही। सबसे अधिक महिलाओं की लंबी लंबी लाईने भिलाई विधानसभा क्षेत्र के शासकीय उमा विद्यालय सेक्टर 6 के मतदान केन्द्र क्रमाकं 48, 49, 50 में देखने को मिली वहीं बूथ क्र मांक 51,52, 45,46,47 में पुरूषों की लंबी लंबी लाईने लगी रही। भिलाई इस्पात संयंत्र में कायकरने वालों को भी दो घंटे वोटिंग के लिए अवकाश दिया गया था तो सुबह की पाली वाले दो बजे के बाद आकर मतदान किये तो द्वितीय पाली वाले लोग दोपहर 1 बजे के पूर्व मतदान तथा नाईट शिफ्ट वाले आधे सुबह सुबह तो आधे लोग दोपहर बाद पहुंचकर मतदान किये।

बुजुर्ग व्हील चेयर और ईरिक्शा से पहुंचे मतदान करने

लोकसभा में वोटिंग के लिए बुजुर्गों में भी भारी उत्साह देखने को मिला। बुजुर्ग लोग अपने अपने घरों के आस पास के मतदान केन्द्रों में व्हील चेयर और ई रिक्शा से पहुंचकर मतदान किये। फरीदनगर ईदगाह मोहल्ला निवास नसीर अहमद खान 85 वर्ष अपनी पत्नी श्रीमती नूरजहंा 82 वर्ष के साथ व्हील चेयर पर ईदगाह के पास स्थित शासकीय स्कूल में बने मतदान केन्द्र में पहुंचकर मतदान किया। उनके पुत्र हसन ईमाम ने बताया कि अब्बा सुबह से ही वोट डालने के लिए परेशान था, नाश्ता करने के बाद उनको कार में बिठाकर मतदान केन्द्र ले गया वहंा रखे हुए व्हील चेयर में लेजाकर अंदर उनको वोट डलवाया।

पैरालिसिस वाले भी पहुंचे वोट डालने

पैरालिसिस के शिकार लोग भी इस लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंचे और मतदान किया। सेक्टर 6 सडक 84 निवासी किशोर पदमअहिरवार पैरालिसिस के बेहद शिकार है, वो अपने पत्नी के साथ सेक्टर 6 शासकीय स्कूल बूथ क्रमांक 48 में पहुंचे वहां उनको व्हीलचेयर में बिठाकर उनको वोटिँग कराया गया। वहीं एचएससीएल कालोनी निवासी एक अन्य 60 वर्षीय व्यक्ति जिनके दोनो हाथ में पैरालिसिस हो गया था वह भी अपने पत्नी और बहु के साथ ई रिक्शा से मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया। इसमें स्काउट गाईड के छात्रों का बहुत ही बड़ा योगदान रहा जो ई रिक्शा चलाकर बीमार लोगों बुजुर्ग लोगों को मतदान केन्द्र तक पहुंचा कर उनको मतदान करवाये।

Related Articles

Back to top button