भारतीय किसान संघ जिला इकाई ने अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कोंडागांव। भारतीय किसान संघ जिला इकाई कोंडागांव ने सोमवार को कलेक्टर कोंडागांव को किसानों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में किसानों ने कलेक्टर से सादर निवेदन किया है कि वर्तमान में किसान कई समस्याओं से ग्रसित है जिनकी परेशानी दूर नहीं हो पा रही है, जिसके चलत कलेक्टर के समक्ष मांग पत्र प्रस्तुत कर रहे हैं।
समस्याओं का उल्लेख करते हुए किसान संघ ने मांग की है कि शासन के निर्धारित धान खरीदी कम मात्रा में लेने के कारण एवं वन अधिकार पट्टा में भी धान खरीदी नहीं होने के कारण किसान आत्महत्या कर रहे हैं। मृतक के परिजन को उचित मुआवजा राशि शासन से दिया जाए और एक सदस्य को शासकीय नौकरी दिया जाए। कोण्डागांव जिला के सभी धान खरीदी केन्द्रों में बारदाना की कमी है, समय रहते बारदाना की पूरी-पूरी व्यवस्था किया जाए ताकि किसान जोखिम भरे कदम उठाने से बच सके। जिला में मक्का उत्पादन अधिक है और मक्का उत्पादन में कोरोना के चलते भारी खर्च हो चुका है, लेकिन लेम्प्सों में खरीदी नहीं होने के कारण औने-पौने दाम में व्यापारियों के पास मजबूरी में बेचा जा रहा है। इसलिए लेम्पसों के द्वारा उचित मूल्य में खरीदी करवाया जाए। जिला के अन्तर्गत ग्राम कोकोड़ी में बन रही मक्का प्रोसेसिंग सेन्टर को जल्दी चालू किया जाए।
उक्त सभी मांगो को भरतीय किसान संघ जिला इकाई कोंडागांव ने कलेक्टर के समक्ष रखते हुए ज्ञापन सौंपा है। इस मौके पर भारतीय किसान संघ कोंडागांव जिलाध्यक्ष राजकुमार सिन्हा, ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम मंडावी, संरक्षक लछुराम महावीर, सहसचिव वीरेंद्र वैध, लछुदास मानिकपुरी, मंगन पोयम, भदरु मंडावी, गोबर नेताम, मिलकुराम पोयाम, छेदन पोयाम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
http://sabkasandesh.com/archives/89573
http://sabkasandesh.com/archives/89748