छत्तीसगढ़

30 साल पहले विवाद में घर छोड़ा, अब भाई ने बताया लावारिस, नहीं किया अंतिम संस्कार

सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़ बिलासपुर- विवाद होने पर 30 साल पहले घर छोड़ चुके व्यक्ति की सिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी जबलपुर में रहने वाले उसके बड़े भाई को जानकारी दी गई, लेकिन उसने मृतक को लावारिस बताते हुए अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। ऐसे में सिम्स पुलिस चौकी ने उनका कफन दफन कराया। अनिल कुमार दास 30 साल पहले बड़े भाई संतोष कुमार दास के साथ जबलपुर के मदनपुर में रहता था। भाई से मामूली विवाद होने पर वह घर छोड़कर बिलासपुर आ गया।

यहां विभिन्न चर्च के आसपास रहता था। चर्च में आने वाले उसे कुछ न कुछ खाने के लिए दे देते थे। इस बीच घरवालों ने उसे बुलाने की कोशिश की, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। धीरे-धीरे दोनों भाइयों में दूरी बढ़ती गई। वहीं 18 अप्रैल को बिल्हा में उसकी तबीयत बिगड़ गई। लोगों ने उसे सिम्स भिजवाया। जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस की पतासाजी में जबलपुर में रहने वाले मृतक के बड़े भाई की जानकारी मिली। तब वहां की पुलिस के माध्यम से बड़े भाई को जानकारी दी गई, लेकिन उसे मृतक को अपना भाई मानने से साफ मना कर दिया।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button