जैविक खेती अपनाकर करमजीत के खेती मे आया बदलाव

जैविक खेती अपनाकर करमजीत के खेती मे आया बदलाव
देव यादव 09 दिसम्बर 2020-जिले के विकासखण्ड बेमेतरा के ग्राम-जेवरा निवासी करमजित सिंह द्वारा गत वर्षो से परम्परागत खेती की जा रही थी। उन्होने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों के संपर्क में आए और उनके मार्गदर्शन के अनुसार मेरी खेती मे सुधार हुआ है। जिसमें अधिकारियों द्वारा बताया गया कि किस प्रकार कम लागत में अधिक उत्पादन लिया जा सकता है, मेरे द्वारा उनके बताए गए तरीकों को अपनाया गया जिससे मेरा फसल उत्पादन में वृद्धि हुई और साथ ही साथ लागत में भी कमी आई। सर्वप्रथम मैने अधिकारियों के कहे अनुसार खेतों की मिट्टी जांच करवाई एवं स्वायल हेल्थ कार्ड के अनुसार खेतों में खाद एवं उर्वरकों का उपयोग किया। मैनें कृषि विभाग के कहे अनुसार रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम करके जैविक खाद का उपयोग किया जिससे उत्पादन में वृद्धि हुआ। मेरे द्वारा गौमूत्र, दही एवं लस्सी का उपयोग किया गया। मैनें स्वयं अपने खेतों में उपयोग किया जिससे कीटों का नियंत्रण एवं पौध वृद्धि में सहायता प्राप्त हुआ। बरसीम का उपयोग पहले जानवरों के चारे के रूप में किया एवं धान के रोपाई के पूर्व उसे खेत में हरी खाद के रूप में उपयोग किया।
सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर जैतपुरी संबलपुर मारो नवागढ़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव की खबर मो 9098647395