दैनिक राशिफल

9 दिसम्बर क्या कहते हैं आपके सितारे

  • मेष – Ace of Pentacles

आज कुछ चुनौतियां और विरोध का सामना आपको करना पड़ सकता है। इस समय आप अपने को सुरक्षित रास्ते पर ले जाएं। ये विपरीत परिस्थितियां कुछ समय के लिए रहेंगी। फिर आपको आसानी रहेगी।
करियर – करियर के मामले में कुछ सहकर्मी और आपके बॉस आपके विचारों से असहमत हो सकते है। विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अपनी इच्छाओं को कुछ समय के लिए त्यागना ठीक रहेगा।
लव – आपका रिश्ता कठिन समय से गुजर रहा है और इस पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको रिश्ते की बेहतरी के लिए अपनी सोच और दृष्टिकोण को बदलने की जरूरत है।
हेल्थ – स्वास्थ्य के लिए समय बेहतर है। हवा-पानी का परिवर्तन आपको ऊर्जा देगा।

  • वृष – Eight of Wands

आपका दिमाग आपके रास्ते में आने वाले हर विचार और निर्णय को भ्रमित करेगा। महत्वपूर्ण निर्णयों को स्थगित करने का समय है। एक आइडिया जो पहले असफल रहा वह अचानक सकारात्मक दिखेगा।
करियर – आपको अपने आसपास के लोगों की सराहना करने और सहकर्मियों के प्रयासों को पहचानने की आवश्यकता है। आपको तरक्की मिलने के योग हैं।
लव – प्रेम संबंधों में सामान्य सुधार देखने को मिलेगा। अपने साथी के समर्पण और प्रेम को आप नोटिस करेंगे।
हेल्थ – स्वास्थ्य के लिए समय मिला-जुला है। थोड़ी सावधानी रखना जरूरी होगा।

  • मिथुन – Wheel of Fortune

आज जो भी चुनौती या परेशानी आप अपने सामने देखें, उससे तनाव लेने की बजाय उसके दूसरे पक्ष को देखना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। कुछ चुनौतियां आपको सफलता की नई राहों पर ले जाएंगी।
करियर – आप अपने ऑफिस में खुद को तनावग्रस्त पाएंगे। यह तनाव आपकी तरक्की के लिए एक सकारात्मक तनाव होगा।
लव – आप में से कुछ लोग रिश्ते के मोर्चे पर चुनौतियों का सामना करेंगे। अधिक समय अकेले बिताएं।
हेल्थ – स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खुद में कुछ सकारात्मक परिवर्तन होता पाएंगे।

  • कर्क – The Moon

आज आपके साथ कुछ अच्छा होने के योग हैं। कार्ड बता रहे हैं कि आपकी मुलाकात किसी लंबे समय से बिछड़े हुए दोस्त से हो सकती है। कई अप्रत्याशित और अनपेक्षित खर्च होंगे। आपको उत्साहवर्धक समाचार प्राप्त होंगे।
करियर – नौकरी में परिवर्तन संभव है। नए जॉब की संभावना है अथवा आपको अपने ही ऑफिस में कोई नई और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव – रोमांस गति प्राप्त करेगा। आपके संबंध मधुर होंगे। साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
हेल्थ – सेहत के लिए समय बेहतर रहेगा।

  • सिंह – Knight of Pentacles

आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ज़ोर देने की कोई इच्छा नहीं है, लेकिन सावधान रहें क्योंकि कोई आपको देख रहा है। किसी भी काम को टालने के पहले उसके बाद के असर पर विचार करना बेहतर रहेगा।
करियर – कारोबार धीमा चल रहा है। यह निवेश करने का एक अच्छा समय हो सकता है। जॉब में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी।
लव – रिश्ते के मोर्चे पर चीजें स्थिर रहेंगी। आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा।
हेल्थ – अपनी सेहत का अच्छे से ख्याल रखें। ओवरस्ट्रेस न करें।

  • कन्या – Three of Swords

आज आप अपने भीतर एक शक्ति का एहसास करेंगे, जो आपकी दुनिया को बदलने में सहायक होगी। अपनी रचनात्मकता को और निखारने और उसे जमीनी रुप देने की आवश्यकता है।
करियर – अपने क्रिएटिव आइडियाज का उपयोग आप अपनी तरक्की और सफलता के लिए करने की योजना बनाएंगे। समय आपके अनुकूल है।
लव – अपने साथी के लिए चिंतित रह सकते हैं। रिश्तों में सावधानी से आगे बढ़ने की आवश्यकता है। वर्चस्व की लड़ाई में ना पड़ें।
हेल्थ – सेहत के लिहाज से समय मिला-जुला रहेगा। आपको मौसमी इंफेक्शन से बचना चाहिए।

  • तुला – Two of Cups

आज आपको चारों तरफ से सफलता की सूचना मिलने के योग हैं। आपके प्रयासों के सही परिणाम आपके सामने होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। यात्रा पर जाने की योजना भी बन सकती है।
करियर – काम के मोर्चे वैसे ही चलें, जैसा आपकी अंतरात्मा कहे। व्यापार-व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी, जो लाभदायक रहेगी।
लव – अपने साथी के बारे में निर्णय लेना बंद कर दें अन्यथा यह आपके रिश्ते को नुकसान पहुंचाएगा।
हेल्थ – स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। लापरवाही से बचें।

  • वृश्चिक – The Hermit

दिन मिला-जुला है। कुछ जगहों पर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है तो कुछ मोर्चों पर आप काफी अच्छी स्थिति में रहेंगे। ऐसे लोगों से बचकर रहें जो चापलूस प्रवृत्ति के हों।
करियर – आपके कार्य स्थल पर बहुत सारी राजनीति और बैक बाइटिंग हो रही है। सावधान रहें।
लव – अपनों के साथ बिताया क्वालिटी टाइम आपके रिश्ते में प्रगाढ़ता लाएगा। अपने साथी को पूरा समय दें, ये भविष्य में आपके रिश्ते को नए आयाम पर पहुंचाएगा।
हेल्थ – एक लंबी सैर करें और अपने साथ बहने वाली ताजगी महसूस करने के लिए प्रकृति के साथ समय बिताएं।

  • धनु – Strength

आज हर चीज को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दें। किसी भी काम को बहुत ज्यादा फैलाने की बजाय उसे चरणबद्ध तरीके से समेटते जाने से आपको ज्यादा बेहतर रिजल्ट मिलेंगे।
करियर – अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए एक समय में एक काम करें और फिर दूसरे काम को शुरू करें। एक साथ कई तरह के काम करना आपको परेशान करेगा।
लव – अपने अतीत को भूलने और नई शुरुआत का समय है। कार्ड पर एक नया रिश्ता है। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कुछ सावधानियां रखने की आवश्यकता है।

  • मकर – The Chariot

आज दिन अपनी सफलताओं के जश्न का है। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का योग भी बनेगा। आज का दिन आपको कई नई चीजें देकर जाएगा। कुछ राहत भरी सूचना मिल सकती है।
करियर – आपके ज्ञान की सीमा अनंत हो सकती है, अपनी प्रतिभा को पहचानें और उसे अपने भीतर जगने दें। कुछ मामलों में आप काफी तनाव से गुजर रहे हैं, इसमें राहत मिल सकती है।
लव – बहुत सारे प्यार के साथ रिश्ता खिल जाएगा। इस दिन को यादगार बनाने का मौका है।
हेल्थ – स्वास्थ्य को लेकर फिलहाल चिंता जैसी कोई बात नहीं है।

  • कुंभ – Temperance

समय अच्छा रहेगा। दिन आपके लिए कुछ अच्छी सूचनाएं लेकर आएगा। ये समय फोकस होकर काम करने का है। यात्रा का संकेत है, ये आपके लिए लाभकारी रह सकती है। सपनों को पूरा करने का समय शुरू हो रहा है।
करियर – करियर के मोर्चे पर बहुत तरक्की होगी। अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पर अपनी सारी ऊर्जा लगाने का समय है। कुछ बदलाव हो सकते हैं, आपको इसके साथ आगे बढ़ना होगा।
लव – जीवनसाथी के साथ झगड़ा या गलतफहमी आपको परेशान करेगी। चीजों को शांति के साथ संभालें।
हेल्थ – सेहत के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपको खानपान में कुछ परहेज का ध्यान रखना होगा।

  • मीन – Six of Cups

आज का दिन भावनात्मक रुप से आपको काफी प्रभाविक कर सकता है। कुछ घटनाएं आप पर काफी असर डालेंगी। अपनी भीतरी शक्ति के साथ आपके लिए आगे बढ़ने का सुझाव कार्ड्स दे रहे हैं।
करियर – आपको काम में स्वतंत्रता मिलेगी, जो आपकी तरक्की के लिए एक बेहतरीन मौका बनाएगी। कोई नया प्रोजेक्ट लें। समय अच्छा है।
लव – आप अपने रिश्तों में कुछ बाधाएं आएंगी। आपको धैर्य के साथ काम लेने और साथी से खुलकर बात करने की आवश्यकता है।
हेल्थ – स्वास्थ्य अच्छा है। दिन आपको तरोताजा और ऊर्जा से भरा रखेगा।

Related Articles

Back to top button