उतई थाना ने किया पांच किलो गांजा सहित दो को गिरफ्तार

भिलाई। उतई थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में अरुण मिश्रा (27 वर्ष) मठपारा दुर्ग तथा गौतम चक्रवर्ती (64 वर्ष) गया नगर दुर्ग शामिल है। इनसे 15 किलो गांजा बरमद किया गया है।
उतई थाना प्रभारी नवी मोनिका पांडेय के मुताबिक दो युवकों के बारे में जानकारी मिली थी कि वे अपने मोटर साइकिल की डिक्की वाली जगह में लगाकर रखे बैग में गांजे की छोटी-छोटी पुडिय़ा बनाकर बेच रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के बाद आरोपियों को धरदबोचा गया। आरोपियों से 5 किलो गांजा, 2 मोबाइल फोन, पल्सर मोटर साइकिल एवं बिक्री के 500 रुपए जब्त किया गया। जब्क की गई सामानों की कीमत 1 लाख 70 हजार 500 रुपए आंकी गई है। इस कार्यवाही में एएसआई चन्द्रशेखर सोनी, प्रान आरक्षक अश्वनी कुमार, आरक्षक कौशलेंद्र बघेल, नारायण ठाकुर, आकाश तिवारी व रामकुमार चंद्रा की सराहनीय भूमिका रही।
छेडख़ानी का आरोपी गिरफ्तार
भिलाई। महिला के घर में घुसकर छेडख़ानी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उतई पुलिस ने कार्यवाही किया है। आरोपी डिलन साहू पिता रामरतन साहू पतोरा का रहने वाला है। महिलाओं पर हो रहे अपराध पर कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश को उतई थाना ने अमलीजामा पहनाया है। 4 दिसंबर को पतोरा निवासी डिलन साहू ने एक महिला से उसके घर में घुसकर छेडख़ानी किया। इस मामले में थाना प्रभारी नवी मोनिका पांडेय ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को धरदबोचा। आरोपी के खिलाफ धारा 456, 354 के तहत कार्यवाही किया गया। इस कार्यवाही में महिला प्रधान आरक्षक हेमलता वर्मा, आरक्षक ओमप्रकाश श्रीवास, कौशलेन्द्र बघेल एवं राजकुमार चंद्रा की भूमिका सराहनीय रही।