खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

नगपुरा और बोरी के धान खरीदी केंद्रों में किसानों से भी किये चर्चा, Discussed with farmers in paddy procurement centers of Nagpura and Bori

दुर्ग। जिले में चल रही धान खरीदी की मानिटरिंग करने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे नगपुरा एवं बोरी के धान खरीदी केंद्रों में पहुंचे। वहां इन्होंने धान खरीदी की व्यवस्था देखी। बारदानों की स्थिति की जानकारी ली। धान की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने किसानों से भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस बार कोरोना की वजह से जूट मिलों में भी काम प्रभावित रहा जिससे बारदानों के लिए काफी समस्या आई। इस संकट के बावजद सभी समितियों में बारदाने उपलब्ध करा दिये गए हैं। किसानों ने कलेक्टर को बताया कि इन केंद्रों में टोकन कट गये और समय पर धान खरीदी हो गई है जिससे वे काफी खुश हैं। कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों से भी चर्चा की और कहा कि आने वाले समय में धान की आवक तेजी से बढेगी, इसे देखते हुए एडवांस प्लानिंग कर लें। उन्होंने कहा कि स्टैकिंग से लेकर ट्रांसपोर्टेशन तक सभी पहलुओं की तैयारी कर लें। कलेक्टर ने कहा कि समिति प्रबंधक किसानों की पूरी सुविधा का ध्यान रखें और कोशिश हो कि जल्द से जल्द किसान समिति से धान बेचकर घर लौट सकें। उन्होंने कहा कि धान की गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखना है। कलेक्टर ने धान की नमी आदि तकनीकी बातों की भी जानकारी समिति प्रबंधकों से ली। उन्होंने समितियों द्वारा अद्यतन की जाने वाले सभी रजिस्टरों को भी देखा। उन्होंने वहां उपस्थित राजस्व अधिकारियों से धान खरीदी की नियमित मानिटरिंग करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि अभी धान खरीदी शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है, यह कार्य पूरी जवाबदेही से होना चाहिए। इंग्लिश मीडियम स्कूलों के लिए अधोसंरचनाओं संबंधी दिये निर्देश- कलेक्टर ने बोरी एवं नगपुरा में इंग्लिश मीडियम स्कूलों के भवनों का निरीक्षण भी किया। यहां एसडीएम को अत्याधुनिक स्कूलों के मानकों के मुताबिक अधोसंरचना तैयार करने के निर्देश दिये। यहां उन्होंने एडमिशन एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी भी जिला शिक्षा अधिकारी से ली। जिमीकंद की खेती देखकर जताई प्रसन्नता तो गौठान की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी-  कलेक्टर सबसे पहले कोटनी पहुंचे। यहां उन्होंने गौठान देखा, यहां पर वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन किया जा रहा था और नये वर्मी टैंक बनाये जा रहे थे। कलेक्टर ने इसकी धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की और इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने यहां समूहों द्वारा लगाए गए जिमीकंद भी देखे और इस पर प्रसन्नता जाहिर की।  पुष्पवाटिका भी देखी, पिछले हफ्ते इसे ठीक करने दिये थे निर्देश- कलेक्टर ने कुछ दिनों पहले हुए अपने धमधा निरीक्षण में यहां की पुष्पवाटिका भी देखी थी और इसकी बदहाल स्थिति पर नाराजगी जाहिर की थी। एसडीएम ने बताया कि इस पर कार्य किया गया। फिर उन्होंने पुष्पवाटिका भी देखी।

Related Articles

Back to top button