छत्तीसगढ़

वनमंत्री श्री अकबर ने सरोदा दादर पर्यटन स्थल का अवलोकन किया

वनमंत्री श्री अकबर ने सरोदा दादर पर्यटन स्थल का अवलोकन किया

कवर्धा, 04 दिसम्बर 2020। प्रदेश के वन, परिवहन, पर्यावरण एवं आवास मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन केन्द्र कबीरधाम जिले के मैकल पर्वत चिल्फी घाटी के उपर ग्राम सरोदा दादर में बनाए गए पर्यटन स्थल का अवलोकन किया। मंत्री श्री अकबर ने पर्यटन स्थल का भ्रमण करते हुए पर्यटन स्थल की खुबसुरती एवं सरोदा दादर स्थित पर्यटन स्थल की तारीफ की। उन्होने कहा कि राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में पर्यटन के विकास और संभावनाओं को तरासते हुए प्रदेश के सभी पयर्टन स्थल को विकसित किया जा रहा है।
सरोदा दादर के पर्यटन प्रबंधक श्री चौधरी ने बताया कि यह पर्यटन केन्द्र छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा के निकट है। इस क्षेत्र में बैगा जनजाति निवासरत है। यहां पर्यटन की दृष्टि से उपयुक्त ग्रामीण परिवेश और इको पर्यटन की दृष्टि से प्राकृतिक स्थल पर्यटकों के लिए उपलबध है। राज्य शासन द्वारा पिछले दो वर्षों में इस पर्यटन केन्द्र को पूर्ण विकसित किया गया है। राज्य शासन के छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा हर प्रकार के पर्यटकों के ठहराने के लिए अलग-अलग रिसॉट और कॉटेज बनाए गए है। इस परियोजना के तहत सरोधा दादर ग्राम में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के द्वारा लगभग 11 एकड़ की भूमि पर एक बैगा एथनिक रिसॉर्ट का निर्माण कराया गया है। इसकी लागत  13 करोड रूपए है। इस रिसॉर्ट में पर्यटकों के रुकने के लिए इको लाग हट्स ( खुडन कोटेजेस ) और खानपान के लिए ग्रामीण परिवेश में कैफेटेरिया बनाया गया है। यहाँ स्थानीय ग्रामीण शैली में 10 आर्टिजन हट्स, एक हस्तशिल्प विक्रय सेंटर, स्थानीय जनजातियों के दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाली वस्तुएँ, औजार आदि के प्रदर्शन के लिए एक इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाया गया है। सांस्कृतिक कायक्रमों के लिए मुक्ताकाश मंच का निर्माण किया गया है। इसके अतिरिक्त एडवेंचर टूरिज्म के लिए आने वाले पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए टेंट प्लेटफॉर्म भी बनाए गए है। पर्यटक यहाँ अपने टेंट लगाकर रूक सकते हैं। पर्यटकों और बच्चों के लिए एडवेंचर उपकरण भी लगाए गए हैं। मंत्री श्री अकबर के साथ श्री निलकंट चंन्द्रवंशी, श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री कलीम खान, श्री प्रभाती मरकाम, श्री राजकुमार तिवारी, श्री अशोक साहू, सहित अन्य जनप्रतिनिधियो ने भी पर्यटन स्थल का अवलोकन किया।

Related Articles

Back to top button