खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

विवेकानंद मार्ग का नाम बदलने के विरोध में भाजयुमों ने किया कलेक्टोरेट में जमकर विरोध प्रदर्शन

विवेकानंद मार्ग का पूर्व लोकार्पण पत्थर उखाडऩे पर किये सीएम के कार्यक्रम का बहिष्कार

दुर्ग। पूर्व महापौर सुश्री सरोज पाण्डेय के कार्यकाल में रविशंकर स्टेडियम के पीछे निर्मित फ्लावर स्ट्रीट विवेकानंद मार्ग का संधारण कर व नाम परिवर्तन कर लोककला मार्ग किए जाने व पूर्वनिर्मित कार्य के लगे लोकार्पण पत्थर को निगम प्रशासन द्वारा उखाड़े जाने के मुद्दे को लेकर आज सीएम भूपेश बघेल के आगमन के पूर्व जिला भाजयुमो के नेताओ व पार्षदों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और जिलाधीश की अनुपस्थिति में अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दिया, जिससे हड़बड़ाए निगम प्रशासन ने रानी दुर्गावती प्रतिमा के पास वापस पत्थर लगाया गया। इस घटना के विरोध में भाजपा पार्षदों ने कार्यक्रम का बहिष्कार किया।

ज्ञातव्य हो कि उक्त फ्लावर स्ट्रीट का आज से लगभग 12 वर्ष पूर्व महापौर सुश्री सरोज पाण्डेय के कार्यकाल में निर्माण किया गया था जिसका लोकार्पण तत्कालीन प्रभारी मंत्री द्वारा किया गया था। इस लोकार्पण का अंकित पत्थर एस पी बंगला के सामने लगाया गया था उसे निगम प्रशासन ने उखाड़ दिया गया है इससे नाराज आज भाजपा पार्षद दल एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान प्रमुख रुप से भाजयुमो जिला अध्यक्ष दिनेश देवांगन नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा सहित भाजपा पार्षद व बड़ी संख्या में युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार आई है तब से लगातार भारतीय जनता पार्टी के किए गए कार्यों को और उस पर लगे हुए शिलालेखों को मिटाना एवं तोडऩे का कार्य बदस्तूर जारी है इसी का एक और स्वरूप आज दुर्ग जिले में भी देखने को मिला पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह व उनके मत्रियो के हाथों हुए लोकार्पण एवं शिला पत्थर को तोडऩा जो कि सरासर अपमानित करने वाला कृत्य है चूंकि किसी भी विकास कार्य का संधारण व देखरेख एक सतत प्रक्रिया है जिसके तहत उक्त स्थल को नया रूप देने का प्रयास किया गया जिस पर भाजपा को कोई आपत्ती नहीं है किंतु नए रूप देने के आड़ में इस क्षेत्र में विकास की बुनियाद रखने वाले जनप्रतिनिधियों के योगदान व स्मृतियों के रूप में लगाए गए शीला व लोकार्पण पत्थरो को उखाड़ फेकना राजनीति द्वेष को दर्शाता है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष दिनेश देवांगन ने आगे कहां की प्रदेश सरकार जोकि 15 साल के अंतराल के बाद सता में वापसी हुई है जिसकी परिणीति या हुई की न नीति ना नियत का समागम हो गया और लगातार भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए गए कार्यों पर लेप लगाकर अपना नाम चिन्हित कर रही है कहीं कहीं पर शिलालेख पत्थरों को तोड़ा जा रहा है यही कार्य दुर्ग शहर में दुर्ग शहर की विकास वीरांगना पूर्व महापौर डॉक्टर सुश्री सरोज पाण्डेय के कार्यकाल के समय  12 वर्ष पूर्व फ्लावर स्टील का निर्माण किया गया था जिसका लोकार्पण तत्कालीन प्रभारी मंत्री द्वारा किया गया था तथा इसका स्वामी विवेकानंद मार्ग के रूप स्थापित किया गया था जिसका आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा लोकार्पण किए जाने के पूर्व लोकार्पण पत्थर को तोड़कर नए शिलालेख लगाने की तैयारी की जा रही थी जिसके विरोध स्वरूप भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भाजपा पार्षद दल के द्वारा अपना विरोध दर्ज कराते हुए प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपा गया है जिसके पश्चात तोड़े गए पत्थर को पुन: स्थापित किया गया

इस अवसर पर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने अपने चिर परिचित अंदाज में प्रदेश सरकार एवं शहर विधायक अरुण वोरा पर तंज कसते हुए कहा कि वह मार्ग स्वामी विवेकानंद जी के मार्ग के नाम से जाना जाता है देश का प्रत्येक युवा उनको अपना आदर्श मानता है  और हम लोगों को शहर विधायक से सीखने की आवश्यकता नहीं है हमारे माता पिता ने हमें छत्तीसगढ़ की लोक कला संस्कृति बहुत अच्छे से जानकारी दी है पर स्वामी विवेकानंद जी ने भारत का मान सम्मान  समूचे विश्व पटल पर रेखांकित किया उनके बताए मार्ग हमे  प्रेरणा प्रदान करते हैं  हम भाजपा पार्षद दल इस घटना का पुरजोर विरोध करते हैं और निगम द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार करते है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद चंद्रशेखर चंद्राकर , पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बंजारे, काशीराम कोसरे, ओम प्रकाश सेन, मनीष साहू, पुष्पा गुलाब वर्मा हेमा जगदीश शर्मा अजीत वैध, भाजयुमो जिला महामंत्री नितेश साहू, उपाध्यक्ष राहुल पंडित , मीडिया प्रभारी राजा महोबिया,मंत्री नितेश बाफना,मंडल अध्यक्ष नीलेश अग्रवाल,राहुल पाटिल पीयूष मालवीय,अमित सिंह,दीपक सिन्हा, देवेंद्र टंडन ,जितेंद्र साहू, बंटी चौहान, चंद्रकांत साहू, उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button