छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

बाईस लाख रिक्त सरकारी पदों पर नौजवानों की होगी भर्ती – राहुल गांधी

गरीबों के खाते में सालाना बहत्तर हजार रूपये जाने से होगी बेरोजगारी खत्म

मैं वहीं वादे करूंगा जो कर सकता हूं, मोदी जैसा झूठा वादा नही कर सकता

भिलाई । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री के दावेदार राहुल गांधी ने शनिवार की शाम बैकुंठधाम चुनावी सभा में राहुल गांधी जीएसटी सहित नरेन्द्र मोदी के नीतियों को लेकर जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि हम जीएसटी चाहते है, गब्बर सिंह टैक्स नहीं। कांग्रेस ने हजारों छोटे दुकानदारों से बात की, तो उन्होंने कहा गब्बर सिंह टैक्स को हटाओं। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही 6 महीने में गब्बर सिंह टैक्स को जीएसटी में बदल देंगे।

अपने 22 मिनट के भाषण में बडे ही शालीनता के साथ राहुल गांधी ने अपनी बात रखते हुए कांग्रेस की सरकार बनने पर उनकी सरकार क्या-क्या प्रमुख कार्य करेंगी उन्होंने बताया।  उन्होंने कहा हम मोदी नही है जो वादे करेंगे वह पूरे नही करेंगे। हम वही वादे करेंगे वहीं बालेंगे जो कर सकते है। मैं स्पष्ट कहता हूं कि मैं लोगो के खाते में 15-15 लाख नही डाल सकता संभव नही है,  मैने सोचा क्या अब डायरेक्शन बदल सकता है। 5 महीने पहले पार्टी के सीनियर नेताओं से बात की और कहा कि हिन्दुस्तान के लोगों से बात करिए और पता किजिए. मुझे वो नंबर चाहिए, जो गरीब लोगों के बैंक अकाउंट में डाल पाऊं। हिन्दुस्तान के 20 प्रतिशत गरीब लोगों के जेब में डाल पाऊं। इसके बाद राहुल गांधी के सामने 72 हजार रुपए का आंकड़ा पी चिदंबरम ने सादे कागज में लिख कर दिया, ये संभव है जो हिन्दुस्तान के 20 प्रतिशत गरीब जनता याने पांच करोड़ गरीब परिवारों के खाते में डाला जा सकता है। यह पैसा गाड़ी में पेट्रोल के डालने के सामान है, जो चाबी घुमाते ही शुरू हो जायेगी। इससे लोग अपने लिए कपडे, जुते व अन्य सामान खरीदेंगे, इसके कारण इसके डिमांड बढेंगे तो इससे संबंधित फेक्ट्रिया खुलेगी, और लोगों के रोजगार मिलेगे तो रोजगार का अवसर बढेंगे। इसके अलावा 22 लाख सरकारी पद खाली है जिनको भरा जायेगा वहीं दस लाख निकायों में पद सृजित किये जायेगे। इसके कारण यहां के भी लाखों लोगो को रोजगार मिलेगा। मोदी राज में युवा बेहद परेशान है, नोटबंदी के कारण लाखों लोग बेरोजगार हो गये।

युवाओं के लिए लुभावने वादे

राहुल गांधी ने युवाओं के लिए विशेष घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर कोई दुकान तीन शुरू करने के लिए तीन साल तक निकायों व अन्य स्थानों से अनुमति नही लेनी पडेगी। आज छोटे छोटे दुकान शुरू करने पर भी कई जगहों से अनुमति लेनी पड़ सकती है।  युवा पहले अपने दुकान शुरू करे, तीन साल तक स्टैण्ड हो जाये उसके बाद सरकारी उपक्रम में जाकर बताये कि ये मेरी दुकान है, इसके लिए अनुमति चाहिए।

वहीं किसानों को लेकर कहा कि विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के किसानों ने कर्जा माफी की मांग की, तो हमने कर दिया। लोकसभा का चुनाव है अब बताओं क्या करे। छत्तीसगढ़ के किसानों ने बताया, हिन्दुस्तान में दो बजट बनाई जाए। एक आम बजट और दूसरा किसानों का बजट। हर किसान को साल की शुरुआत में बता देंगे की आपकी एमएसपी कितनी बढ़ेगी, आपके अनाज का भाव कितना होगा।

भाजपा ने 15 साल तक किसानों को लूटा-सीएम भपूेश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बारिश का असर हम पर नहीं होता क्योकि हम किसान पुत्र है। भाजपा ने 15 साल तक प्रदेश को लूटा है। चिटफँट कंपनियों को बुलाकर छग के आम जनता, गरीब किसानों को लूटा। हम चिटफंड कंपनी को छोडेंगे नही उनको पकडक़र वापस लेकर आएंगे और उनके जेब से पैसे निकाल कर पीडि़तों का पैसा लौटाएंगे। नरेंद्र मोदी यहां आए पर यह नहीं कहा कि अच्छे दिन आएंगे। वे यहां एक बार भी नही कहें कि कालाधान लायेंगे, गरीबों के खाते में 15-15 लाख देगे पिछले चुनाव के किसी वादे की कोई बात नही करते, केवल कांग्रेस को कोसते है, राष्ट्रद्रोह की बाते करते है। पांच साल में खुद घूमे और सबको झाडू पकड़ाया।

इन्होने किया संबोधित

सभा को प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत मंत्री टीएस सिंह देव, राष्ट्रीय महासचिव मोतीलाल वोरा, रविन्द्र चौबे, बीडी कुरैशी, भजन सिंह निरंकारी, सांसद छाया वर्मा सहित अन्य पूर्व विधायकों एवं वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया।

मंत्रियों सहित ये लोग थे प्रमुख रूप से उपस्थित

इस अवसर पर छत्तीसगढ प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया, प्रदेश के पीएचई मंत्री गुरू रूद्र कुमार, केबिनेट मंत्री शिव डहरिया,  महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा, विधायक अरूण वोरा, देवेन्द्र यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीतमी तुलसी साहू, पूर्व विधायक बीडी कुरैशी, भजन सिंह निरंकारी, राजनांदगांव के कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू, धर्मेन्द्र यादव, राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा, राजेश तिवारी, श्री देवांगन मंचासीन थे। वहीं कार्यक्रम में बृजमोहन सिंह, वाय के सिंह, नूरमोहम्मद सिदिदकी, शमशेर सिद्दिकी, मनीष जग्यासी, एमआईसी मेंबर, जोहन सिन्हा, डॉ. दिवाकर भारती, अयूब खान, अजय शिवरीकर,  सहित दुर्ग, बेमेतरा जिला के सभी कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष सहित हजारों लोग उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन भिलाई विधायक एवं महापौर देवेन्द्र यादव ने किया।

Related Articles

Back to top button