खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

मोहन नगर पुलिस ने वाहन चोर पकड़कर दस लाख का वाहन किया जब्त

दुर्ग। मोहन नगर पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उसने नगर के उरला बांबे आवास से डोंगरगढ निवासी चोर को पकड़कर उसके पास से दस लाख रूपये कीमती चोरी के दो पहिया वाहन को जब्त किया है। थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने बताया कि प्रार्थी सजीवन प्रसाद ब्रह्मभट्ट निवासी उरला द्वारा कल  रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी हीरो होंडा क्रमांक सीजी 07 एजी 1520 को किसी अज्ञात चोर द्वारा चुरा लिया गया है थाने में रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी के वाहन को बेचने की फिराक में है अज्ञात व्यक्ति को संदेह के आधार पर उरला बाम्बे आवास दुर्ग से घेराबंदी कर पकड़ा गया और चोरी के वाहनों को भी जप्त किया गया आरोपी से जब पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम दिक्षांत सराधे उर्फ दक्ष उम्र 25 साल और वार्ड क्रमांक 10 कालका पारा डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव का निवासी होना बताया। सघन पूछताछ में आरोपी ने अन्य थाना क्षेत्रों से भी चोरी करने का अपराध कबूल किया आरोपी ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पल्सर स्प्लेंडर होंडा साइन सीडी डीलक्स गाडिय़ों को चुराना कबूल किया जिनकी कीमत लगभग 10 लाख बताई जा रही है फिलहाल इस पूरी कार्यवाही में मोहन नगर थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button