छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

हिन्दू शक्ति सेवा संगठन मानव कल्याण में देगी योगदान

संगठन का हनुमान जयंती पर गठन,

प्रदेशभर में जल्द किया जाएगा कार्यकारिणी का विस्तार

दुर्ग। सेवाभाव को लेकर हनुमान जयंती के अवसर पर हिन्दू शक्ति सेवा संगठन का गठन किया गया। यह संगठन पूर्णत: गैर राजनीतिक संगठन हैं। जो धर्म-जाति के भेदभाव से ऊपर उठकर केवल मानव कल्याण के लिए कार्य करेगी। संगठन जल्द ही प्रदेशभर में अपने कार्यकारिणी का विस्तार करेगी। जिसके लिए युद्ध स्तर पर कार्य शुरू हो चूका हैं। यह बाते हिन्दू शक्ति सेवा संगठन के संस्थापक सदस्य श्रीमती चित्रलेखा तिवारी और तामेश तिवारी ने शुक्रवार को पत्रकारों से संयुक्त चर्चा में कही। आकाशवाणी केन्द्र रायपुर में लेखाधिकारी के पद पर कार्यरत संगठन की संस्थापक सदस्य चित्रलेखा तिवारी ने कहा कि प्रदेश में इस तरह के कई संगठन कार्य कर रहे है, लेकिन सेवाभाव से प्रभावित हिन्दू शक्ति सेवा संगठन का कार्य बिलकुल ही अलग होगा। इस संगठन में मानव सेवा सर्वपरि होगा। इसके अलावा देश की संस्कृति की रक्षा व सामाजिक बुराईयों के खिलाफ समाज में जन-जागृति फैलाई जाएगी। यह संगठन समय की मांग हैं। इसलिए हर वर्ग के लोग संगठन से जुड़ते जा रहे है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अनाथ आश्रमों व गौशालाओं को बंद कर दिया जाना चाहिए। क्योंकि यह देश राघुनाथ व द्वारिकानाथ का हैं। यहाँ कोई अनाथ कैसे हो सकता हैं। अनाथ आश्रमों व गौशालाओं के आड़ में केवल राशियों का बंदरबाट किया जा रहा हैं। इससे बेहतर है कि लोग अपने घरो में गौवंश पाले। यह गौवंश की सच्ची सेवा होगी। संस्थापकप्त सदस्य तामेश तिवारी ने कहा कि यह संगठन मानव सेवार्थ बनाई गई है। संगठन के सदस्य मानव सेवा के लिए 24 घंटे सक्रिय रहेगे। संगठन के कार्य जल्द ही जमीनी स्तर पर नजर आएँगे।

Related Articles

Back to top button