Uncategorized

कवर्धा विधानसभा से पूर्व में पराजय का सामना किए मो. अकबर ने छत्तीसगढ़ में इतिहास का परचम फहरा ही दिया

सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़ कवर्धा- मुख्यमंत्री के अभेद्य किले कवर्धा विधानसभा से पूर्व में पराजय का सामना किए मो. अकबर ने छत्तीसगढ़ में इतिहास का परचम फहरा ही दिया। सन 2008 के चुनाव में भाजपा के अशोक साहू और कांग्रेस के मो. अकबर के जीत-हार का अंतर मात्र 2558 मतों का था। वहीं उस समय नोटा ने 9229 पाकर इतिहास रचा था। ज्ञात हो कि 2003 से आज तक सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले नेता का खिताब पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के नाम रहा। मरवाही सीट से उनके जीत-हार का अंतर 54 हजार 132 का था। उनके रिकार्ड को ध्वस्त करते हुए पूर्व मंत्री अकबर ने वर्तमान चुनाव में पुनः किस्मत आजमाया और जादुई आंकड़ों को पार करते हुए 58 हजार 989 वोट प्राप्त कर इतिहास रच दिया। वहीं पंडरिया विधानसभा में ममता चंद्राकर ने 1972 (वीरेंद्रनगर विधानसभा) के चुनाव के रिकार्ड 23 हजार 358 के आंकडे को तोड़ते हुए 46 वर्ष बाद कांग्रेस को 36 हजार 392 के रिकार्ड मतों से जीत दिलाई।

ज्यादा वोट पाने वाले प्रत्याशी

अमितेश शुक्ला राजिम, कांग्रेस (58 हजार 132), द्वारिकाधीश यादव कांग्रेस, खल्लारी (56978), कुंवर सिंह निषाद, गुंडरदेही कांग्रेस (55 हजार 395), सरायपाली किस्मत लाल नंद कांग्रेस, सरायपाली (52 हजार 288) और सबसे कम मात्र 464 वोट से धमतरी के गुरुमुख सिंह होरा ने पराजय का सामना किया।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button