अमित साहू के जिला भिलाई एवं दुर्ग आगमन पर देखने मिली भाजपा युवा मोर्चा के खेमे में गुटबाजी
दुर्ग / अनुशासन का दम भरने वाली भारतीय जनता पार्टी के भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के जिला आगमन पर लगभग एक सप्ताह से दुर्ग जिला एवं भिलाई जिला के कार्यकर्ताओं ने काफी जोश खरोश से उनके स्वागत की तैयारी की थी, परन्तु जैसे जैसे अमित साहू के आगमन की तिथि नजदीक आती जा रही थी वैसे वैसे ही दोनों जिलों के भारतीय जनता युवा मोर्चा में गुटबाजी अपने चरम पर दिखाई पड़ने लगी थी, जिसके फलस्वरूप भिलाई एवं दुर्ग जिला के कार्यकर्ताओं में जो जोश खरोश दिखाई दे रहा था वह आज आपसी गुटबाजी का भेट चढ़ गया, इसी का परिणाम यह रहा की प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू अपने तय कार्यक्रम के हिसाब से भिलाई में स्थित कार्यक्रम में लगभग सही समय से पहुचे इसके विपरीत दुर्ग जिला भाजपा युवा मोर्चा के कार्यक्रम में सुदूर जिले से आये हुए कार्यकर्ताओं में बेचैनी के साथ ही आक्रोश भी नजर आया, जिसके चलते दुर्ग जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश देवांगन को अपने ही कार्यकर्ताओं से आक्रोश का झेलना पड़ा, इस बात को मद्देनजर रखते हुए जिला अध्यक्ष दिनेश देवांगन ने प्रदेश अध्यक्ष से दूरभाष पर लोकेशन की जानकारी ली तो ऐसा उन्हें ज्ञात हुआ कि प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू भिलाई के कार्यक्रम में व्यस्त है, इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिला अध्यक्ष दिनेश देवांगन प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के कार्यक्रम स्थल पर पहुचकर अपने अध्यक्ष से गुहार लगाईं कि आपके तय कार्यक्रम के अनुसार लगभग एक घंटा विलम्ब हो गया है और हमारे कार्यकर्ता आपका बड़ी बेताबी से इंतज़ार कर रहे है, इतनी बात होनी ही थी कि मनीष पाण्डेय के समर्थक अमित साहू के साथ दुर्ग जिला अध्यक्ष दिनेश देवांगन की चर्चा को लेकर आग बबूला हो गए और कहने लगे की यहाँ क्यों आया है, भिलाई का मामला है हमारी मर्जी के हिसाब से हम प्रदेश अध्यक्ष को बिदा करेंगे और दिनेश देवांगन से झूमा झटकी करने लगे, परिस्थिति किसी अनहोनी में ना तब्दील हो जाए इसलिए प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने वक्त की नजाकत को समझते हुए दोनों गुट के कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया और दिनेश देवांगन को यह बोलकर बिदा कर दिया की आप जाइए मै आ रहा हूँ, चूँकि दिनेश देवांगन के साथ हुए अभद्र व्यव्हार व झुमा झटकी की खबर आग की तरह दुर्ग कार्यालय जा पहुची जहा पर जिला कार्यलय में प्रतीक्षारत कार्यकता आक्रोशित हो प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम का बहिष्कार करने की मंशा बनाते हुए लगभग तीन घंटे विलम्ब से पहुचे प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और अमित साहू वापस जाओ के नारे भी लगाए गए स्थिति इतनी विकट थी कि आक्रोशित युवा कार्यकर्ता अमित साहू के लिए बनाए गए स्वागत द्वार को भी तोड़ दिया और सुदूर क्षेत्र से आये भाजयूमो कार्यकर्ता अपने घरों को लौटने लगे, जिसके फलस्वरूप जिला अध्यक्ष दिनेश देवांगन बड़ी मुश्किल से अपने अध्यक्ष को कार्यलय में उपरी मंजिल में ले जाकर चर्चा की और मनीष पाण्डेय समर्थकों के कच्चे चिठ्ठे को भी सौपकर जिले में व्याप्त गुटबाजी को समाप्त करने की गुहार भी लगाईं !