खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

सत्रह करोड़ के एवज में केवल 7 करोड़ रूपये लोगों ने जमा किया टेक्स

रिसाली निगम क्षेत्रवासी छुट में नही दिखा रहे हैं रूची,

एक दिसंबर से पांच प्रतिशत जुर्माना के साथ अब निगम वसुलेगी टेक्स

भिलाई। निर्धारित समय पर टैक्स जमा करने वालों को नगर पालिक निगम रिसाली 2 प्रतिशत छुट दे रही है। यह छुट 30 नवंबर तक है, लेकिन छुट का लाभ कम लोगों ने लिया। वही अब रिसाली निगम का राजस्व विभाग 1 दिसंबर से 5 प्रतिशत पेनाल्टी के साथ कर वसूलेगा। 30 जनवरी 2021 के बाद पेनाल्टी 5 से 10 प्रतिशत कर सभी प्रकार के टैक्स वसूल किया जाएगा। नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे व नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने वसूली लक्ष्य को पूरा करने आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।

उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2020-2021 में नगर पालिक निगम को  17 करोड़ 89 लाख 85 हजार कर वसूल किया जाना है। इसके लिए शासन के गाइड लाइन का पालन करते हुए निगम के अधिकारियों ने निर्धारित 30 नवंबर तक 2 प्रतिशत छुट का प्रवधान रखा था, लेकिन 24 नवंबर तक की स्थिति में निगम के खजाने में केवल 7 करोड़ 16 लाख 93 हजार जमा हुए है। राजस्व प्रभारी हरचरण सिंह अरोरा ने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद 60 दिनों तक टैक्स जमा करने वालों से 5 प्रतिशत इसके बाद 10 प्रतिशत पेनाल्टी वसूल किया जाएगा।

आनलाईन भी कर सकते हैं लोग टैक्स जमा

अब आपको प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए नगर निगम रिसाली दफ्तर तक जाने की जरूरत नही है। आप घर में बैठे-बैठे ही राज्य शहरी विकास अभिकरण के वेबसाइट  पर विजिट कर प्रॉपर्टी टैक्स से लेकर यूजर चार्ज जमा कर सकते है। इसके लिए सिर्फ आपको निगम द्वारा दी गई प्रॉपर्टी आईडी नंबर डालना होगा। इसके बाद जरूरी प्रोसेस कंप्लीट कर टैक्स जमा कर सकते है।ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए जारी साइट में जाने के बाद रिसाली निगम का लिंक मिलेगा

रिसाल निगम मे मकान – 21085 तथा व्यावसायिक सेंटर -1891 है और कुल कर दाता- 22976 तथा जमाकर्ता कर दाता- 7968 है और शेष कर दाता-15008 है।

Related Articles

Back to top button