खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

खिलाडिय़ो की मांग पर महापौर देवेंद्र यादव बनवाएंगे नया जिंम

भिलाई। भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव सोमवार की सुबह सेक्टर 4 जुड़ो क्लब पहुंचे। जहां उन्होंने खिलाडिय़ो के साथ जुड़ों का अभ्यास किया। साथ ही सभी खिलाडिय़ो का आत्मविश्वास बढ़ाया, उन्हें प्रेरित किया और उनसे खेल संबंध में चर्चा कर उनकी समस्याएं भी जानी। जहां देखा कि खिलाडयि़ों को औैर भी जरूरी चीजों की आवश्यता है। इसलिए महापौर ने वादा किया है कि खिलाडिय़ो के बेहतर अभ्यास के लिए सभी जरूरी सुविधाएं यहां उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही सभी खिलाडिय़ो की मांग पर यहां नया जिंम भी बनवाएंगे।

ज्ञातव्य हो कि भिलाई के युवा महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव खुद भी जुड़ो के नेशनल खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने जड़ों के कई नेशनल प्रतियोगिताओं में कई बार भिलाई और छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है। आज सुबह जब जुड़ों के खिलाडयि़ों से मिलने और उनके साथ अभ्यास करने पहुंचे। जहां महापौर नेे एक ओर नए खिलाडयि़ों को जुड़ो के कुछ खास टिप्स दिए। वहीं खुद जुुड़ो की प्रैक्टिस भी खिलाडिय़ो  के साथ मिल कर की और कोच से कई नई जानकारियों हासिल की। इस दौरान विधायक व महापौर श्री यादव ने सभी खिलाडिय़ो से मिले खेल के प्रति उनका उत्साह बढ़ाया और उन्हें प्रेरित किया कि वे जमकर मेहनत कर औंर खूब प्रैक्टिस करें और भिलाई व छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश -दुनिया में रोशन करें। इसके लिए उन्हें जिस भी जरूरी सुविधाओं की जरूरत पड़ेगी वे उपलब्ध कराएंगे।

Related Articles

Back to top button