गुरु घासीदास खेल अलंकरण पुरस्कार तत्काल घोषित करने भाजपा ने किय धरना प्रदर्शन राज्यपाल के नाम एडीएम सर्वे को सोंपा ज्ञापन, BJP staged a sit-in demonstration to immediately declare Guru Ghasidas Khel Alankaran Award SOMA memorandum submitted to ADM survey in the name of Governor

दुर्ग। गुरु घासीदास बाबा के नाम से दिए जाने वाले छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार 2020 के अंतर्गत आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा दिए जाने वाले गुरु घासीदास सामाजिक चेतना में सामाजिक न्याय के लिए दिए जाने वाले राज्य अलंकरण पुरस्कार को प्रदेश सरकार के द्वारा नहीं घोषित किए जाने के विरोध स्वरूप प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के आह्वान पर दुर्ग जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम दुर्ग संभाग कार्यालय के सामने अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अश्वनी टंडन के नेतृत्व में किया गया आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश भाजपा मंत्री और जिला भाजपा अध्यक्ष उषा टावरी मंत्री संतोष सोनी भाजयुमो जिला अध्यक्ष दिनेश देवांगन मंडल भाजपा अध्यक्ष गण लुकेश बघेल, फत्ते वर्मा उपस्थित रहे आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के पश्चात महामहिम राज्यपाल के नाम एडीएम प्रकाश सार्वा को ज्ञापन सौंपा गया। विदित है कि प्रतिवर्ष गुरु घासीदास बाबा के नाम से खेल अलंकरण पुरस्कार की घोषणा डॉ रमन सिंह के कार्यकाल के समय से ही किया जा रहा है पर प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार के द्वारा अपनी कार्यप्रणाली के अनुरूप अर्थात धोखा देते हुए सतनामी समाज को चला गया और इस साल इस पुरस्कार की घोषणा नहीं की गई जिसके विरोध पूरे प्रदेश भर में सतनामी समाज के द्वारा किया जा रहा है इसी कड़ी में प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के आह्वान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम समुचे छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है इसी कड़ी में भी दुर्ग जिले में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सतनामी समाज के लोगों ने भी अपनी सहभागिता निभाई इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री और जिला भाजपा अध्यक्ष उषा टावरी,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अश्वनी टंडन,संतोष सोनी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश देवांगन, जिला महामंत्री नितेश साहू, उपाध्यक्ष राहुल पंडित, पाटन जनपद सदस्य खिलेश मारकंडे, गजेंद्र यादव पत्ते वर्मा ने भी संबोधित किया है