छत्तीसगढ़

बेमेतरा: कोदवा क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर निवासी महेस गोयल का एनआईटी रायपुर में चयन

टिकेश्वर साहू सबका संदेश ब्युरो चीफ बेमेतरा 9589819651

छत्तीसगढ़ बेमेतरा:– बेमेतरा जिले व कोदवा समीपस्थ ग्राम जगन्नाथपुर में गरीब किसान के बेटे महेश गोयल पिता केशलाल गोयल ने अपने गाँव एवं कोदवा क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है , छोटे से गाँव से रहकर, हिंदी माध्यम में पढ़कर पहले प्रयास में ही देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक IIT-JEE की परीक्षा पास की एवं NIT – Raipur में Mechanical engineering के लिए सेलेक्ट हुव। गौरतलब है कि आज के दौर में भी आर्थिक मजबूरियों की वजह से महेश साईकल से 4 कि.मी दूर स्कूल जाते थे । कैरियर पॉइंट कोचिंग में एडमिशन लिया एवं शिकक्षकों के मार्गदर्शन में IIT की तैयारी चालू की । आर्थिक मजबूरियों के चलते फीस ना दे पाने के वजह से कोचिंग वालों ने फीस नहीं लिया । महेश ने 12th में 85% प्राप्त किया । महेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षक गुलाब,राकेश, राहुल वर्मा, रूपेश वर्मा ,नील, प्रणेश एवं कैरियर पॉइंट टीम को दिया है । महेश ने उदाहरण पेश किया है कि जहां चाह है वहाँ राह है । वो एक सफल इंजीनियर बन कर समाज के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button