खास खबर

अपने जीवन में असली सुप्रभात लाएं- ज्योतिष* लोग सुबह सुबह एक दूसरे को सुप्रभात कहते हैं। यह तो औपचारिक कथन है। अपने जीवन में असली सुप्रभात लाएं

*अपने जीवन में असली सुप्रभात लाएं- ज्योतिष*
लोग सुबह सुबह एक दूसरे को सुप्रभात कहते हैं। यह तो औपचारिक कथन है। अपने जीवन में असली सुप्रभात लाएं।
आजकल लगभग प्रतिदिन का ही यह प्रचलन हो गया है, कि लोग सुबह सुबह एक दूसरे को सुप्रभात संदेश भेजते हैं। कोई अंग्रेजी में गुड मॉर्निंग लिख देता है। वास्तव में यह एक औपचारिकता मात्र है। आपकी सुबह अच्छी हो, या आपका दिन अच्छा हो।केवल इतने शब्द कह देने से – किसी की सुबह या दिन अच्छा नहीं हो जाता।
यदि वास्तव में किसी का दिन अच्छा बनाना चाहते हों, और अपना दिन भी अच्छा बनाना चाहते हों, तो उसके लिए आपको उत्तम गुणों को धारण करने की आवश्यकता होती है। अपने जीवन में उत्तम गुणों को धारण करें। उन गुणों से आपके अंदर सुप्रभात होगा। सुख का सूर्य उदय होगा। उसका प्रकाश अर्थात आनंद ही आनंद होगा। ऐसा, केवल कहने से नहीं होगा, उत्तम गुणों को धारण करने से होगा। जैसे कि सभ्यता, नम्रता, दया, दान, परोपकार, प्राणियों की रक्षा, माता पिता की सेवा, उनका आदर सम्मान, बड़ों की आज्ञा का पालन करना, उनके साथ दुर्व्यवहार नहीं करना, कठोर भाषा बोल कर उन्हें अपमानित नहीं करना, उनकी भावनाओं को ठीक से समझ कर उसके अनुरूप आचरण करना, इत्यादि। ये सब उत्तम गुण आपको अपने जीवन में धारण करने पड़ेंगे। इन गुणों के कारण आपके अंदर सुख के सूर्य का सुप्रभात होगा, अर्थात आनंद बढ़ेगा।
जब आपके अंदर सुख के सूर्य से आनन्द का सुप्रभात हो जाए, तब इन्हीं गुणों का स्थापन अपने मित्रों में भी करें। उनको भी ये गुण सिखाएं। यदि उनके जीवन में भी ये गुण स्थापित हो गए, तो उनके जीवन में भी असली सुप्रभात होगा। सूर्य जैसा सुप्रभात होगा। आनन्द रूपी प्रकाश होगा।
इस असली आनन्द रूपी सुप्रभात को अपने जीवन में और दूसरों के जीवन में लाएं। अपने और दूसरों के जीवन को सफल बनाएं।

Related Articles

Back to top button