छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

बसपा प्रत्याशी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

बसपा प्रत्याशी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

भिलाई। बहुजन समाज पार्टी की लोकप्रिय प्रत्याशी गीतांजली सिंह के समर्थन में गांव गांव में जनसैलाब उमड़ रहा है। लोगों का उत्साह देख बसपा कार्यकर्ता भी काफी रोमांचित है।

बसपा प्रत्याशी गीतांजली सिंह ने आज दुर्ग लोकसभा के अंडा, चंदखुरी, हनोदा, जजंगिरी, अछोटी, धमधा में तूफानी जनसंपर्क किया। स्थानीय लोगों ने उत्साह पूर्वक बसपा प्रत्याशी का स्वागत किया। कहा कि भाजपा ने पांच साल से कुछ नही किया। किसान, मजदूर, बेरोजगारों को लेकर सिर्फ बातें करती रही। छतीसगढ़ की कांग्रेस सरकार भी चार महीने में विफल रही। इनका घोषणा पत्र भी जुमला बन गया। ग्रामीणों ने विश्वास दिलाया कि इस बार उनका वोट बसपा को।
बसपा प्रत्याशी गीतांजली सिंह ने कहा कि कांग्रेस ढकोसला और भाजपा को जुमलेबाज पार्टी कहा। कहा कि दोनों पार्टी देश का भला नही कर सकती। बहन मायावती का शासन काल उत्तर प्रदेश ने देखा है। इसलिए देश को मजबूत प्रधानमंत्री देने के लिए बसपा को वोट दें।

बसपा प्रत्याशी ने क्षेत्र के विकास का संकल्प दोहराया। कहा कि उनका पूरा ध्यान लोगों को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओ पर रहेगा।

चुनावी दौरे में बसपा प्रत्याशी के साथ लोकसभा प्रभारी कृष्णा कोर्सेवाड, दीपक चंद्राकर, जिला महासचिव मुकेश महालांगे, संतोष बंजारे, सावित्री भारती, सुंदरिया भारती, ललिता बंजारे, ममता, अहिल्या जोशी, राम भाई, गायत्री बंजारे, चमेली, लक्ष्मी, सुनीता, राजेश भारती सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button