Crimeछत्तीसगढ़

पुलिसकर्मी ने डेढ़ साल की बच्ची को जलती सिगरेट से 25 बार दागा

 

बालोद। जिले के सिवनी क्षेत्र में एक पुलिस कांस्टेबल की घिनौनी करतूत सामने आयी। डेढ़ साल की मासूम को शराब के नशे में धुत कांस्टेबल ने पापा नहीं बोलने पर सिगरेट से जगह जगह दाग दिया। मासूम की मां बीच बचाव करने पहुंची तो उससे भी मारपीट की। बच्ची को गोद में लिए महिला थाने पहुंची और कांस्टेबल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद से आरोपी पुलिसकर्मी फरार है। मिली जानकारी के मुताबिक बालोद के रक्षित केंद्र में पदस्थ कांस्टेबल अविनाश राय ग्राम सिवनी में लक्ष्मी नांनदर के घर किराये से रहता था। करीब एक माह पहले उसका ट्रांसफर दुर्ग के रक्षित केंद्र में हो गया है। लॉकडाउन के दौरान पैसों की दिक्कत होने पर लक्ष्मी ने कांस्टेबल अविनाश से उधार लिया था। उन्हीं रुपयों को लेने के लिए वह 24 अक्टूबर को लक्ष्मी के घर पहुंचा  और वहीं रुका। महिला की शिकायत के मुताबिक गुरुवार रात करीब 8.30 बजे लक्ष्मी की डेढ़ साल की बच्ची वहीं खेल रही थी। इसी दौरान नशे में धुत अविनाश पहुंचा और बच्ची से खुद को पापा कहने के लिए बोलने लगा। बच्ची ने इस पर मना किया तो बच्ची को बुरी तरह से पीटा और सिगरेट से जगह जगह दाग दिया। महिला किसी तरह बच्ची को लेकर थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। घटना के बाद से आरोपी कांस्टेबल फरार है।

Related Articles

Back to top button