छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

लक्ष्य को पूरा करने 30 समूह जुटी महिलाए बना रही गोबर के दिए के साथ फूलबत्ती – 12 हजार दिया तैयार, आयुक्त पहुंचे निरीक्षण करने

रिसाली/महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन प्रशासन हर संभव प्रयास कर रही हैं। दीप त्यौहार को देखते हुए योजना के तहत खरीदे गए गोबर से रिसाली निगम क्षेत्र के 30 महिला स्वसहायता समूह दिया बनाने का कार्य कर रही हैं। अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे बुधवार को महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों से चर्चा की और दिया का अवलोकन किया। महिलाए दिए के अलावा फूलबत्ती भी बना रही हैं। उल्लेखनीय है कि रिसाली निगम क्षेत्र के चार अलग-अलग स्थानों पर दिया बनाने का कार्य चल रहा हैं। लगभग 50 से अधिक महिलाए 12000 से अधिक दिया बना चुकी हैं। आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर महिलाए दिया को रंग रोंगन कर सजा रही हैं। साथ ही सामान्य दिया अलग से तैयार किया जा रहा हैं। वहीं कुछ महिलाए दिए के साथ फूलबत्ती बनाने का कार्य भी कर रही हैं।
40 हजार का लक्ष्य
कुछ दिनों पूर्व नगरीय प्रशासन विभाग के संयुक्त संचालक एस. के. दुबे एस. एल. आर. एम. सेंटर स्थित गोबर खरीदी केन्द्र पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान ही संयुक्त संचालक ने महिला स्वसहायता समूह को  40 हजार दिया बनाने को लक्ष्य दिया हैं। सीओ ललिता साहू ने बताया कि लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 12000 दिया का निर्माण किया जा चुका हैं।
दिया बनाने ये समूह कर रही मेहनत
इस्पात नगर की नवकिरण महिला स्वसहायता समूह, अध्यारानी, माँ सताक्षी, माँ शारदा, नेवई की अभिनंदन महिला स्वसहायता समूह, आशीष नगर की राष्ट्रीय क्षेत्र स्तरीय महिला स्वसहायता समूह, सतनामी पारा रिसाली की पुष्पांजली, रिद्धी, माँ शारदा अखिल भारतीय, माँ कर्मा, अमृत, राधाकृष्ण, सिद्धी, नव चेतना, प्रज्ञा, आशीष नगर की राष्ट्रीय क्षेत्रीय, नारी समूह, पे्ररणा, आस्था, थानेश्वरी, तेजस्वी, सशक्ति, कल्याणी, एकता, जागरूक व मौली महिला स्वसहायता समूह शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button