Crimeछत्तीसगढ़

kondagaon- धनोरा करारमेटा निवासी जयराम का हत्यारा कौन? थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने किया था 302 कायम

कोंडागांव/केशकाल। जिला कोण्डागांव के पुलिस थाना धनोरा के आपराधिक मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहै है। वर्तमान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी कोण्डागांव एवं पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी बस्तर संभाग के पुलिस थाना धनोरा एवं अनुविभाग केशकाल अंतर्गत अभी हाल में उजागर हो रहे मामले को लेकर हताश व परेशान होने की जानकारी चर्चा का विषय बना हुआ है। अभी हाल के तीन किशोरियों के अत्महत्या मामला उजागर होने के बाद अब धनोरा पुलिस थाना का एक और मामला प्रकाश में आ रहा है। ग्राम पंचायत करारमेटा के गरीब स्व. जयराम सलाम लोहार उम्र 50 वर्ष का गत वर्ष 18 अक्टूबर 2019 को अज्ञात लोगों द्वारा कुल्हाड़ी मारकर निर्मम हत्या किया गया था। घटना में पुलिस थाना धनोरा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अ.क्रं. 16/19 धारा 302-34 आईपीसी कायम किया है। इस घटना को 01 वर्ष पूर्ण होने पर भी धनोरा पुलिस उक्त हत्या की घटना में अज्ञात आरोपियों तक नहीं पहॅुच सकी है।

जयराम सलाम का दिन दहाडे कत्ल की घटना के समय में धनोरा थाना प्रभारी के रूप में पहॅुचे तत्कालिन थाना प्रभारी रोहित कुमार बंजारे थे। जिन्होने घटना में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या के ममाले में 302-34 अपराध दर्ज किया किंतु अपराधियों तक पहॅुचने में नाकामयाब रहे। इसी अधिकारी पुनः धनोरा थाना प्रभारी के रूप में पहॅुचने की जानकारी पुलिस सूत्रों से प्राप्त हुआ है।

घटना के कई महीना बीत जाने के उपरांत इस मामले को लेकर केशकाल के वरिष्ठ पत्रकारों के दल द्वारा तत्कालीन पुलिस अधीक्षक बालाजी राव एवं वर्तमान कलेक्टर जिला कोण्डागांव को ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग कि जा चुकी है। इसके बाद बालाजी राव का स्थानांतरण होने के पश्चात् पत्रकार दल एवं मृतक स्व. जयराम सलाम के पुत्र कमलेश कुमार सलाम के द्वारा अपने पिता के हत्यारों को जल्दी पकड़ने के संबंध में वर्तमान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को दिनांक 09 जुलाई 2020 को आवेदन देने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा आश्वासन देते हुए कहा गया था कि जयराम सलाम, करारमेटा के हत्या मामले में आरोपियों को 10 दिन के भीतर ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था।

इस मामले को लेकर अमित कुमार पटेल एसडीओपी केशकाल से जानकारी लेने पर बताया है, कि करारमेटा जयराम सलाम हत्या मामले पर जल्दी से जल्दी अज्ञात आरोपी गिरफ्तार होगे जो अंतिम चरण में है, उस वक्त घटना की जांच तत्कालीन थाना प्रभारी रमेश कुमार शोरी धनोरा द्वारा किया जा रहा था। इन्होने ने भी बताया था कि जांच विवेचना अंतिम चरण में है, घटना में जल्दी गिरफ्तार होगी, हत्या में एक से ज्यादा अज्ञात आरोपी होने की जानकारी मिलने की बात कही थी। घटना के एक वर्ष बीत जाने के बाद भी जयराम सलाम का हत्यारा आज भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है पुलिस सिर्फ हवा में हाथ पैर मार रही हैं और सिर्फ खोखले दावे करते नजर आ रहें हैं।

घटना के 1 वर्ष के बाद भी धनोरा पुलिस अज्ञात हत्यारे तक क्यों नहीं पहुँच पा रही हैं? जांच के नाम से पिडितों को पिछले एक वर्ष से        गुमराह क्यों किया जा रहा है? जो समझ से परे है। अज्ञात हत्यारो कोे शीघ्र गिरफ्तार कर न्याय दिलाने की मांग पीड़ित परिवार के द्वारा एवं कृष्ण कुमार ध्रुव पूर्व विधायक केशकाल ने की है।

Read more

http://sabkasandesh.com/archives/82138

http://sabkasandesh.com/archives/81704

http://sabkasandesh.com/archives/81944

http://sabkasandesh.com/archives/82055

 

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button