छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

यूपी के शातिर दुर्ग भिलाई में कर रहे थे ठगी, चढे पुलिस के हत्थे

एटीएम में महिलाओं की मदद के बहाने कर रहे थे ठगी

भिलाई। यूपी के शातिर दुर्ग भिलाई में ठगी कर रहे थे। खासकर एटीएम में महिलाओं को मदद करने के बहाने ठगा करते थे। कई घटनाएं करने के बाद आखिरकार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े। दरअसल इन शातिरों ने 4 अप्रेल को एसबीआई पाटन में अनिता वर्मा नाम की महिला की मदद के बहाने उनके एटीएम से 7 हजार रुपए पार कर दिए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश की और जल्द ही पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने एक स्थानीय निवासी सहित यूपी के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास लगभग एक लाख रुपए नगद राशि व कई एटीएम बरामद किए गए। इनके खिलाफ कई अन्य मामलों में भी पुलिस कार्रवाई कर रही है।

इस संबंध में आज पुलिस कंट्रोल रूप में प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी रोहित झा व एएसपी ग्रामीण लखनलाल पटले ने बताया कि दोनों आरोपी नागेंद्र पांडे और शिव प्रकाश मौर्य जो भदोही उत्तर प्रदेश का रहने वाले है। उनकी दुर्ग निवासी विश्व प्रकाश दुबे से रायपुर जेल में मुलाकात हई थी। अक्सर पेशी के दौरान रायपुर आना और इस दौरान विश्व प्रकाश से मिलना लगा रहता था। नागेंद्र पांडे और शिव प्रकाश मौर्य 3 अप्रेल को पेशी में आने के बार फिर विश्व प्रकाश से मिले। दोनों को विश्व प्रकाश ने आदर्श नगर दुर्ग में ठहराया। यहां से तीनों ने पाटन, दुर्ग, भिलाई व गुंडरदेही में एटीएम में आने वाली महिलाओं को निशाना बनाना शुरू किया। 4 अप्रेल से 8 अप्रेल के बीच इन तीनों ने पांच वारदातों को अंजाम दिया। इसमें अनिमा वर्मा मर्रा से 7000 रुपए, खम्हन लाल बालोद से 10000 रुपए, के वेणू सिंह पाटन भिलाई से 20000 रुपए, चतुर राम दुर्ग से 45000 रुपए व मीना ठाकुर सुपेला से 7000 रुपए की ठगी की। तीनों एटीएम में इन लोगों को अकेला पाकर इनकी मदद के बहाने ठगी करते थे। अनिमा वर्मा की शिकायत के बाद मौके की जांच की गई। पहले दुर्ग निवासी विश्व प्रकाश को पकड़ा गया और उसके बताए अनुसार नागेन्द्र व शिव को पेण्ड्रा रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया।

Related Articles

Back to top button