Uncategorized

रायपुर : गन्ने की फसल से उन्नतशील हो रहे किसान

राज्य के जशपुर जिले में कृषि विभाग द्वारा किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए शासन की योजनाओं के बारे में लगातार बताया जाता रहा है। जिले के दूरस्थ अंचल क्षेत्रों में आदिवासी जनजाति निवास करते हैं और अपने खेतों में धान की पैदावार के साथ ही अतिरिक्त आमदनी के लिए बाड़ी में साग-सब्जी का उत्पादन करके भी अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर रहे हैं। बगीचा विकासखंड में कृषि विभाग द्वारा आधुनिक तकनीकी की मदद से गन्ने की खेती के लिए किसानों को आवश्यक सहायता प्रदान कर रहा हैं।

किसानों द्वारा बगीचा विकासखंड में पायलेट प्रोजेक्ट के तहत् खनिज न्यास निधि मद से 71 हैक्टेयर क्षेत्र में गन्ना की खेती की जा रही है। बगीचा किासखंड के ग्राम पतरापारा के किसान भाटासाय के खेत का रकबा 1.6 हेक्टेयर में गन्ने की फसल लगाई गई है। जुजगू के किसान अमृत राम के खेत में रकबा एक हेक्टेयर में गन्ना की फसल लगाई गई है। साथ ही ग्राम गुडलू के कृषक लक्ष्मण के खेत रकबा 0.8 हेक्टेयर में गन्ना की फसल लगाई गई है।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली बार नगदी फसल गन्ना को खनिज न्यास निधि मद से विकासखंड बगीचा में मॉडल के तौर पर कुल 71 हैक्टेयर पर पॉलीबैग गन्ना का उत्पादन किया जा रहा है। पॉलीबैग गन्ना प्रदर्शन जिला प्रशासन के सहयोग से स्वीकृत कर पौधा रोपण का कार्य किया गया है। जिससे फसल का उचित दाम किसानों को मिलेगा और कृषकों की आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ उनके आय में बढ़ोतरी होगी।

Related Articles

Back to top button