छत्तीसगढ़

कोरोना से जंग में मास्क है अभी अचूक हथियार

कोरोना से जंग में मास्क है अभी अचूक हथियार
नारायणपुर, 14 अक्टूबर 2020-कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाना जरूरी है, यह बात कुछ समझदार लोग जान गए हैं। लेकिन जो समझ कर भी नही समझ रहे, उनके लिए अब एक ही उपाय है कि उन्हे याद दिलाया जाए, घर के लोगों द्वारा ,परिजनों द्वारा, बच्चों द्वारा अजनबियों द्वारा। यह याद दिलाना टोकने जैसा होना चाहिए ताकि व्यक्ति को अपनी गलती समझ में आए और वह मास्क लगाने की आदत डाल लें, मजबूरी में ही सही। चिकित्सक भी लगातार यही कह रहंे कि मास्क ही फिलहाल वैक्सीन का काम करेगा और कर भी रहा है।
     कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा नगर पालिका अधिकारी को दिये गये निर्देशानुसार नगर में मास्क नहीं लगाने वाले लोगों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। जिसका परिणाम अब नगर में देखने को मिल रहा है। लोग अब मास्क पहनने को आवश्यक समझने लगे हैं, और दूसरे लोगों को भी मास्क पहनने के लिए जागरूक कर रहे हैं। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा समय-समय पर जिलेवासियों से कोरोना वायरस से बचाव हेतु मास्क का उपयोग, सेनेटाइजर से हाथों की सफाई और सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन हेतु की गयी अपील का असर अब नजर आ रहा है। फिर भी कुछ ऐसे लोग हैं, जो मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं, जबकि मास्क बहुत ही जरूरी है। लोगों को यह बात याद रखना है कि मास्क ही फिलहाल हमारा हथियार है, कोरोना से जंग में, हमें यह जंग जीतनी ही होगी।

Related Articles

Back to top button