छत्तीसगढ़

उत्कृष्ट विद्यालय जांजगीर में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती हेतु साक्षात्कार एवं कौशल परीक्षा की तिथि निर्धारित,

अजय शर्मा जिला ब्यूरो 9977420682
जांजगीर-चांपा 9 अक्टूबर 2020/ शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक -एक जांजगीर में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती हेतु साक्षात्कार एवं कौशल परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी गई है। निर्धारित तिथियों में साक्षात्कार पूर्वान्ह 9 बजे से जिला पंचायत कार्यालय परिसर के संसाधन केंद्र भवन के सभाकक्ष में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने कहा गया है।
विद्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार व्याख्याता अंग्रेजी माध्यम भौतिक, रसायन विज्ञान, गणित एवं जीव विज्ञान हिंदी माध्यम के साक्षात्कार के लिए 28 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की गई है। इसी प्रकार व्याख्याता अंग्रेजी माध्यम सामाजिक अध्ययन, वाणिज्य प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक प्रधान पाठक, शिक्षक अग्रेंजी के लिए 29 अक्टूबर , शिक्षक सामाजिक विज्ञान, सहायक शिक्षक कला समूह विज्ञान, अंग्रेजी माध्यम समूह भाषा समूह एवं व्यायाम शिक्षक के लिए 31 अक्टूबर और प्रयोगशाला सहायक, कंप्यूटर शिक्षक एवं ग्रंथपाल के लिए 2 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है। विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू जांजगीर-चांपा डॉट जीओव्ही डाॅट इन पर अपलोड की गयी है।

Related Articles

Back to top button