छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

महापौर एवं भिलाईनगर विधायक देवेन्द्र यादव ने गौठान का किया निरीक्षण, गायों को खिलाएं पोस्टिक आहार

भिलाईनगर/ महापौर एवं विधायक भिलाईनगर श्री देवेन्द्र यादव ने कोसानाला भिलाईनगर रेलवे स्टेशन स्थित गौठान का निरीक्षण किया, उन्होंने वर्मी कम्पोष्ट, जैविक खेती, मछलीपालन, गोबर खरीदी, तालाब गहरीकरण, चारागाह व गायों के विचरण स्थल का मुआयना किया और अधिकारियों को उचित निर्देश दिए। गौठान में गायों को पौष्टिक भोजन के लिये गुड़ खिलाया। इस दौरान एल्डरमेन शमशेर बहादुर सिंह, नरसिंह नाथ, केशव चौबे आदि मौजूद थे। गौठान के समीप ही तालाब का गहरीकरण कार्य निगम के द्वारा कराया गया है, इसे व्यवस्थित करने के निर्देश महापौर ने अधिकारियों को दिये। श्री यादव ने महिलाओं से चर्चा करते हुए गोबर खरीदी एवं वर्मी कंपोस्ट बनाने की जानकारी प्राप्त की ! वर्मी कम्पोस्ट के लिये शेड निर्माण पूर्ण हो चुका है जिसमें 30 कम्पोस्ट पिट तैयार कर लिये गये है। इस पिट में वर्मीकम्पोस्ट बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। 2 पिट में केंचुआ पालन भी किया जा रहा है, ताकि इन केंचुआ का उपयोग वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए किया जा सके। इसके अतिरिक्त 5 वर्मी बेड भी बनाये गये है, जिसमें से वर्मी कम्पोस्ट बनकर विक्रय हेतु तैयार हो गया है। गुणवत्ता परीक्षण किए जाने के पश्चात विक्रय किया जाएगा। महापौर ने तैयार वर्मी कंपोस्ट का अवलोकन किया!
गौठान में किया जा रहा है मछलीपालन  गौठान में मछलीपालन किया जा रहा है रोहू, कतला, तलबिया प्रजाति के बीज तालाब में डाले 2 महीना हो गया है। स्व. सहायता समूह की महिलाएं मछली का उत्पादन कर आय अर्जित करेगी। समूह की महिलाएं रेखा बघेल, रश्मि त्रिपाठी, सुनीता सिंह, शोभा साहू एवं सुशीला जंघेल ने गौठान में जैविक खेती की तैयारी आरंभ कर ली गई है। सब्जियों की एक फसल लेने के बाद दूसरे फसल की तैयारी की जा रही है।
गोबर से बने उत्पादों का किया जा रहा है विक्रय स्व. सहायता समूह की महिलाएं गोबर के उपयोग से दंत मंजन, तैयार कर विक्रय कर रही है। 60 पैकेट का अब तक विक्रय कर 1200 आय अर्जित कर चुकी है। इसी तरह से गोबर के कंडे तैयार कर रही है और गोबर के उपयोग से मच्छर अगरबत्ती बनाकर विक्रय कर रही है। यहां की महिलाएं दीपावली पर्व के लिये दिये भी बनाएगी। निरीक्षण के दौरान जोन क्रमांक 1 के जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि, सहायक अभियंता सुनील दुबे आदि मौजूद रहे!

Related Articles

Back to top button