अधिकारियों, कर्मचारियों बैंक खाते में जमा हुआ मार्च माह का वेतन

० निगम आयुक्त ने देयक वेतन के 2 करोड़, 98 लाख, 48 हजार 928 रुपये का किया भुगतान
दुर्ग। नगर निगम के समस्त विभागों के कुल 2135 अधिकारियों कर्मचारियों के बैंक खातों में नगर निगम ने मार्च 2019 का वेतन जमा कराया। निगम आयुक्त ने स्वयं इसके लिए निरंतर अधिकारियों और कर्मचारियों के देयक वेतन बिल की रोज समीक्षा कर रहे थे। निगम अधिकारियों ने निगम आयुक्त के आदेश का क्रियान्वयन करते हुये अधिकारियों कर्मचारियों का वेतन उनके बैंक खाते में जमा कराया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों को इसकी जानकारी होने पर उनमें हर्ष का माहौल है और वे निगम आयुक्त श्री अग्रहरि को धन्यवाद ज्ञापित कर उनका आभार व्यक्त कर रहें हैं। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा निकाय के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को प्रति माह की 7 तारीख तक वेतन का भुगतान कर दिये जाने का आदेश दिया गया है। निगम आयुक्त श्री अग्रहरि ने इस बात संजिदगी से लिये, आगामी चैत्र नवरात्रि का त्योहार है इसके देखते हुये उन्होंने निगम के समस्त विभाग प्रमुखों की बैठक लेकर तथा 26 मार्च को आदेश जारी किये। हर हाल में देयक बिल 1 तारीख तक तैयार कर प्रस्तुत करें, अन्यथा की स्थिति में संबंधित विभाग प्रमुखों का एक वेतनवृद्धि संचयी प्रभाव से रोके जाने का आदेश दिये थे। निगम अधिकारियों ने निगम आयुक्त का आदेश का क्रियान्वयन करते हुये सभी विभागों से देयक बिल निर्धारित समय 1 तारीख तक जमा कराया गया। 2 अप्रैल को निष्ठा एप के माध्यम से उपस्थिति की जांच की गई। तथा 3 अप्रैल को सभी देयक वेतनों का परीक्षण उपरान्त आडिट अंकेक्षण कराया गया। इन कार्यो पर निगम आयुक्त श्री अग्रहरि स्वयं निगरानी रखें थे और आज उन्होंने 2135 अधिकारियों कर्मचारियों के लिए 2 करोड़, 98 लाख, 48 हजार 928 रुपये का चेक काट कर अधिकारियों कर्मचारियों के बैंक खातों पर जमा करायें। निगम आयुक्त ने कहा कि अधिकारियों कर्मचारियों का वेतन का भुगतान शासन के आदेशानुसार नियमित रुप से 7 तरीख कर किया जावेगा। इस संबंध में उन्होंने बताया नगर पालिक निगम दुर्ग में नियमित स्थापना के 378 अधिकारी/कर्मचारी हैं वहीं नियमित सफाई कामगार 292, प्लेसमेंट सफाई कामगार 747, डोर टू डोर कर्मचारी 542, और शिक्षा कर्मी 156 शामिल हैं इसके साथ ही नगर निगम दुर्ग के पार्षदों का मानदेय का भुगतान शामिल है। अब यह परंपरा नियमित जारी रहेगी।