छत्तीसगढ़

युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के कांकेर लोकसभा संयोजक बने रिंकू बघेल


कोण्डागांव । भारतीय युवा कांग्रेस सोशल मीडिया ने गत दिनों छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस सोशल मीडिया की नियुक्ति हर लोकसभा में एक एक पदाधिकारियों की नियुक्तियां हुई। जिसमे युवा कांग्रेस के बस्तर संभाग संयोजक रिंकू बघेल को कांकेर लोकसभा संयोजक की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। उक्त नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश संयोजक विवेक अग्रवाल, प्रदेश सह संयोजक तरुण भौमिक, कोंडागाँव युवा कांग्रेस कार्यकारिणी अध्यक्ष विशाल शर्मा के अनुशंसा पर की गई है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी जी, छत्तीसगढ़ प्रभारी पी एल पुनिया जी,छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, युका राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव जी, युका राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीवी श्रीनिवास जी, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया राष्ट्रीय प्रभारी वैभव वालिया जी, युका सोशल मीडिया युका प्रदेश प्रभारी सन्तोष कोलकुंडा जी, युका सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी के के शास्त्री जी, युका प्रदेश अध्यक्ष उमेश पटेल जी,यूका कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढी, महेन्द्र गंगोत्री जी के दिशा निर्देश पर सोशल मीडिया को मजबूती देने संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। रिंकू बघेल की इस नियुक्ति पर पार्टी के पदाधिकारियों, पार्टीजनों, कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों ने बधाई दी ।

सबका संदेस ब्यूरो, कोंडागाँव 9425598008

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button