
कोंडागांव/केशकाल। पुलिस थाना केशकाल अंतर्गत ग्राम सिदावंड एवं गुडरीपारा के जंगल में दिनांक 19 सितम्बर 2020 की दोपहर के बाद अज्ञात युवा प्रेमी जोडों ने अपना जीवन लीला समाप्त करने के मकसद से जहर सेवन कर लिया था। जहर सेवन से बेहोश हालत में ग्राम वासियों ने इस अज्ञात जोडे को जंगल के रास्ता में पडे देखा। जिसकी जानकारी थाना केशकाल एवं 108 वाहन को दी गई। सूचना मिलते ही 108 वाहन से दोनो को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केशकाल लागया गया। जहां डाॅक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनो से जानकारी लेने पर बताया कि युवक धनश्याम साहू, पिता गोवर्धन साहू, ग्राम चंदनवेदी, जिला बालोद, उम्र 25 वर्ष एवं युवती हिना निर्मलकर, पिता परसराम निर्मलकर, ग्राम चन्दनवेदी, जिला बालोद उम्र 25 वर्ष गांव से भागकर आत्महत्या करने की नियत से जहर सेवन किया था। प्राथमिक उपचार के बाद युवक युवती दोनो को केशकाल से कोण्डागांव रिफर करने का जानकारी अस्पताल सूत्रों से प्राप्त हुआ हैै। आत्महत्या करने का कारण समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हुआ था। इस घटना के बाद से जन चर्चा यह है, कि कोरोना संक्रमण काल में जवान युवक युवतियों द्वारा आत्महत्या की घटना बढने की जानकारी निरंतर मिल रही है। घटना की जानकरी पीड़ित परिवार को दे दी गई है।
http://sabkasandesh.com/archives/77204
http://sabkasandesh.com/archives/76993