![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2020/09/IMG_20200914_213339.jpg)
कोंडागांव। जिला अध्यक्ष भाजपा दिपेश अरोरा एवं पुर्व जिला अध्यक्ष मनोज जैन के निर्देशानुसार सेवा सप्ताह के मार्गदर्शन में संगठन की विस्तृत कार्यक्रम तय कि गयी है जो की आगामी 14 सितम्बर से 2अक्टुबर तक चलेगा। इस क्रम में 14 से 23 सितंबर तक मण्डलवार 70 रक्तदाताओं की सूची तैयार करना है। जिसका प्रदेश स्तरीय विमोचन होगा, 15 से 16 सितंबर विधानसभावार बेबिनार BJP, माननीय मोदी जी का जन्मदिवस 17 सितंबर श्रमेव जयते श्रमवीरो का सम्मान, कोरोना वारियर्स का सम्मान, घर जाकर कार्यक्रम करेंगे। 14 सितंबर से 2अक्टुबर तक हर वार्ड मे स्वच्छता अभियान 19 सितंबर वृक्षारोपण कार्यक्रम, 20 सितंबर प्रधानमंत्री मोदी जी के जीवनी पर वीडियो का प्रचार प्रसार FB के माध्यम से किया जायेगा, 25 सितंबर पं. दीनदयाल की जयंती पर घर मे ही पुष्पांजलि कर FB में वीडियो संदेश डाला जायेगा 26, 27, 28 सितंबर बेबीनारब, 29 से 30 सितंबर आत्मनिर्भर भारत, सर्जिकल स्ट्राईक स्मरण दिवस, लोकल फॉर वोकल, 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर युवा व्यवसाइयों का सम्मान जो अपने दम पर मुकाम तक पहुंचे हो “विशेष आग्रह” कार्यक्रम किया जायेगा।
सेवा सप्ताह के प्रथम दिन की शुरुआत आज मोहल्ला सफ़ाई अभीयान से गया जिसमें प्रमुख रुप से नगरपालिका की अध्यक्ष श्रीमती हेमकुवर पटेल, जिला कार्यक्रम प्रभारी गोपाल दीक्षित, नगरपालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेन्डी, कोन्डागाव शहर प्रभारी जितेन्द्र सुराना, मन्डल अध्यक्ष जैनेन्द्र् सिंह ठाकुर, पार्षदगण बबीता मरकाम, ललीत देवांगन, तेज देवांगन, सोनामणी, सन्तोस मरकाम, पार्टी कार्यकर्ता सलीम मेमन, दयाराम पटेल विनयराज, तिमीर, कुलवन्त चहल, पोलटु चोधरी, दिनु राव, कट्टा, बन्टी नाग, संतोष मानिकपुरी,अवीनास, आकास दास, सन्तोस नेताम, देवलाल, सोनु देवांगन आदि ने सफ़ाई अभीयान मे सहयोग कर उपस्थिति दर्ज कराया।
http://sabkasandesh.com/archives/76482
http://sabkasandesh.com/archives/76485