देश दुनिया

सरकार के साथ हर व्यक्ति को अपनी सुरक्षा तय करनी होगी – दिव्या मित्तल

सरकार के साथ हर व्यक्ति को अपनी सुरक्षा तय करनी होगी – दिव्या मित्तल

के के मिश्रा / हरीश सिंह
सन्त कबीर नगर – वैश्विक महामारी कोविड 19 से बचने के क्रम मे कलेक्ट्रेट के सभागार कक्ष मे मीडिया से मुखातिब होते हुए 2013 बैच की आई ए एस नवागत जिलाधिकारी दिव्या मित्तल जी ने कहा कि सरकार के साथ – साथ हर व्यक्ति को अपनी सुरक्षा तय करनी चाहिए । सरकार की गाइड लाइन को नैतिक दृष्टि से देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग , मास्क व सेनटाइजर का प्रयोग करना हर किसी की नैतिक जिम्मेदारी होती है । इसी क्रम मे उन्होने कहा कि विकास कोई लक्ष्य नही है ये निरन्तर की प्रक्रिया है जो अनवरत चलती रहती है और चलती रहेगी । विकास की प्राथमिकता मे उन्होने कहा कि हर जरूरतमंदो को सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओ से लाभान्वित करते हुए अंतिम पायदान तक पहुंचाया जायेगा । इसी तरह न्याय के क्रम मे पीड़ितो के साथ न्याय की प्राथमिकता होगी , किसी के साथ अन्याय होने नही पायेगा । मीडिया से परिचय के आदान – प्रदान मे जहां मीडिया कर्मियो के परिचय से रूबरू वही अपना परिचय बताते कही कि मै इसके पहले मुख्य विकास अधिकारी गोण्डा , अंडरट्रेनिग उपजिलाधिकारी सीतापुर के पद पर कार्य कर चुकी हूं आई ए एस के रूप मे सूफी सन्त कबीर दास की परिनिर्वाण स्थली सन्त कबीर नगर जिलाधिकारी के रूप मे तैनाती हुई है जिससे मै गौरवान्वित महसूस कर रही हूं । यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे उनके उन विचारो को जीवंत रूप देखने का अवसर मिलेगा ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button