छत्तीसगढ़

कवर्धा में कार्यरत समस्त ग्राम पचायत सचिवों को कोरोना संक्रमण का सर्वाधिक खतरा है

कवर्धा से आदिल खान की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ कबीरधाम : – कवर्धा में कार्यरत समस्त ग्राम पचायत सचिवों को कोरोना संक्रमण का सर्वाधिक खतरा है । वर्तमान में सैकड़ो की संख्या में पंचायत सचिव पाजीटिव आ रहे है । साथ ही 10 से 15 सचिवों को मौत कोरोना के कारण हो चुकी है । इस वैश्विक माहामारी के प्रभाव से बचने हेतु पंचायत सचिव को 14 दिन के लिए होम क्वारंटाईन की महति आवश्यकता है । 14 दिन से होम आईसोलेश्न में जाने की सूचना प्रांत स्तर से संचालक , पचायत संचालनालय छत्तीसगढ़ रायपुर व माननीय मुख्यमंत्री जी छ.ग.शासन एवं अन्य संबंधित कार्यालय को दिया जा चुका है । जिसकी छायाप्रति इस पत्र के साथ संलग्न है । सरकार द्वारा पंचायत सचिवों को किसी भी प्रकार का बीमा लाभ भी नही दिया जा रहा है । अतः माननीय महोदय जी को ग्राम पंचायत सचिवों को दिनांक 11.09.202 से 14 दिवस के होम आईसोलेशन ( वर्क फ्राम होम ) में जाने की सूचना सादर संप्रेषित है । 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button