छत्तीसगढ़

केशकाल नगर में बढ़ रहा है कोरोना का संक्रमण, फिर मिले 5 संक्रमित, अब तक 41संक्रमितों की हुई पुष्टि

केशकाल। नगर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इन दिनों रोज नगरवासियों में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमण की संख्या काफी बढने पर

चिन्ता व्यक्त करते हुऐ डॉ डी.के. बीसेन खण्ड चिकित्सा अधिकारी केशकाल ने कोरोना संख्या की दिनांक 07/09/2020 को 05 कोरोना पाॅजिटिव होने का पुष्टि की है। डाॅ बिसेन ने आगे जानकारी दी है, कि दिनांक 07/09/2020 को स्क्रीनिंग सेन्टर शासकीय अस्पताल केशकाल रेपिड किट जांच में अस्पताल का एक सुपिरियर नर्स के साथ नगर के विभिन्न वार्डाें में पहले से संक्रमित परिवारजनों के संपर्क में आये अन्य 4 व्यक्ति जो केशकाल नगरवासी है इन 5 लोगों के साथ शासकीय रिकार्ड में अभी तक कोरोना पाॅजिटिव लोगों के कुल संख्या 41 बताया है।

कोरोना के बढते मरीज केशकाल के लिए बहुत चिन्तनीय – संतराम नेताम

केशकाल नगर में लगातार नगरवासियों में बढते कोरोना संख्या पर गहरा चिन्ता व्यक्त करते हुए संतराम नेताम विधायक केशकाल एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण से चर्चा करने पर इन्होने इस गंभीर समस्या पर जानकारी दी है, कि सर्व प्रथम नगरवासी एवं क्षेत्रवासियों को इस महामारी संक्रमण फैलाव को रोक लगाने के लिए नगरवासी एवं क्षेत्रवासियों में जागरूकता के साथ शासन द्वारा जारी आदेश निर्देश का कडाई से पालन करने साथ जनमानस को अनावश्यक रूप से घुमने फिरने पर सावधानियों बरतने के साथ मास्क लगाने के साथ सामाजिक दुनियों पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दी। संतराम ने इस संक्रमण का फैलाव का रोकथाम हेतु दीनदयाल मंडावी एस.डी.एम. केशकाल से उनके मोबाईल से चर्चा करते हुये जनमानस की सुरक्षा हेतु शासन की आदेश निर्देश के तहत जरूरी कदम उठाने का आग्रह किया है।

कोरोना का संक्रमण बढना चिन्ता का विषय, लाॅक डाऊन का अधिकार जिला कलेक्टर को- डी डी मंडावी

केशकाल में लगातार बढ रहे कोरोना पाॅजिटिव लोगों के बढते संख्या पर चिन्ता व्यक्त करते हुए दीनदयाल मंडावी एसडीएम केशकाल ने जानकारी दी है, इस गंभीर विषय के संबंध में संतराम नेताम विधायक केशकाल ने मुझे अपने मोबाईल से चर्चा करते हुए परिस्थिति को नियंत्रण व रोकथाम करने हेतु शासन द्वारा जारी आदेश निर्देश के तहत जन सूरक्षा की ध्यान में रखते हुये आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिए। विधायक से चर्चा होने के बाद सीएमओ व अध्यक्ष नगर पंचायत केशकाल से चर्चा करने पर सुझाव दिया गया कि इस संबंध में स्थानीय व्यापारी बंधु व गणमान्य लोगों से चर्चा कर इस बारे में विचार करके सहमति बन सकती है पर लाॅकडाउन करना कलेक्टर का अधिकार है, अगर व्यापारी वर्ग एवं नगरवासी सहमति है तो लाॅकडाउन के लिये कलेक्टर जिला कोण्डागांव का ध्यान आकर्षित किया जा सकता है।

http://sabkasandesh.com/archives/75405

http://sabkasandesh.com/archives/75322

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button