देश दुनिया

बल्लभगढ़:शिक्षा चिकित्सा सेवा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश गोयल ने बल्लबगढ़ सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉक्टर मान सिंह को फूलों का गुलदस्ता भेट कर किया

बल्लभगढ़:शिक्षा चिकित्सा सेवा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश गोयल ने बल्लबगढ़ सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉक्टर मान सिंह को फूलों का गुलदस्ता भेट कर किया

संजय गुप्ता/बल्लबगढ़!!सम्मान-कोविड इंचार्ज डॉक्टर एके यादव भी हुए सम्मानित।
डॉक्टर.पुलिसकर्मी व आशा वर्कर और आंगनवाड़ी सहायिका जैसे कोरोना योद्धाओं का सम्मान करना चाहिए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश गोयल ने बल्लबगढ़ सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉक्टर मानसिंह व कोविड इंचार्ज डॉक्टर एके यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अच्छी सेवा करने के उपलक्ष में सम्मान किया उसके पश्चात सिविल अस्पताल के प्रांगण में संस्था के पदाधिकारियों ने फेस मास्क भी वितरण किए. संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा कि बल्लबगढ़ क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने लॉकडाउन के दौरान कोविड-19 के प्रति सजग रहे हैं डॉक्टर मानसिंह नेतृत्व में बल्लभगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कोरोना से सतर्क रहने के लिए लोगों को जागरूक किया और कोविड-19 के जांच कैंप भी लगवाए ताकि कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान के अलावा अन्य रोगों से पीड़ित लोगों की पहचान कर उन्हें दवाइयां भी उपलब्ध करवाई और निरंतर उनके स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने नजर बनाए रखी ताकि वे लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हो सके।

अगली कड़ी में शिक्षा चिकित्सा सेवा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा की एसएमओ डॉक्टर मानसिंह की प्रवृत्ति हमेशा जरूरतमंद और पीड़ित लोगों की सहायता के लिए प्रचलित है किसी पीड़ित जरूरतमंद की सहायता के लिए अग्रसर रहे हैं उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग कर्मी तहे दिल से सेवा कर रहे हैं।

शिक्षा चिकित्सा सेवा भारती की महिला मोर्चा अध्यक्षा कोमल शर्मा ने कहा कि बल्लबगढ़ सिविल अस्पताल में पीड़ित लोगों के उपचार के लिए डॉक्टर मान सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग कर्मियों द्वारा सुचारू रूप से सेवा हो रही है समाज सेविका कोमल शर्मा ने कहा की कोविड 2 के कोऑर्डिनेटर डॉक्टर एके यादव के नेतृत्व में पीड़ित लोगों की सहायता के लिए सक्रिय रहते हैं।

एसएमओ डॉक्टर मान सिंह ने शिक्षा चिकित्सा सेवा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश गोयल और उनकी टीम की सेवा के लिए प्रशंसा की डॉक्टर मान सिंह ने बताया कि संस्था के पदाधिकारियों ने सिविल अस्पताल में फेस मास्क वितरण किए और जरूरतमंद लोगों के लिए एचएमओ कार्यालय में फेस मास्क भेंट किए. इस अवसर पर कॉमेडी इंचार्ज डॉक्टर एके यादव ने संस्था के पदाधिकारियों को सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त किया।एसएमओ डॉक्टर मान सिंह ने संस्था के पदाधिकारियों की टीम का आभार व्यक्त किया एसएमओ डॉक्टर मान सिंह ने कहा की संस्था के पदाधिकारियों मुख्य रूप से राजेश गोयल के नेतृत्व में लॉकडाउन के दौरान के पश्चात भी पीड़ित और जरूरतमंदों की सहायता के लिए अवसर रहे हैं। चाहिए।शिक्षा चिकित्सा सेवा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि हमें समाज में रहते हुए समाज की सेवा करनी चाहिए मैं तो राष्ट्र को समर्पित होकर सेवा कर रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा और हमें डॉक्टर व पुलिसकर्मी और आशा वर्कर जैसे कोरोना योद्धाओं का सम्मान करना चाहिए जिन्होंने लॉकडाउन दौरान से ही वर्तमान में बढ़-चढ़कर सेवा दे रहे हैं।
ऐसे वीर कोरोना योद्धाओं का सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश गोयल प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंगला राष्ट्रीय महासचिव हेमंत गोयल जिला उपाध्यक्ष नवीन कुमार जिला अध्यक्ष रविंद्र नागर उत्तर प्रदेश जिला मथुरा महिला मोर्चा अध्यक्ष कोमल शर्मा जिला फरीदाबाद अध्यक्ष बहन नीलम शर्मा जिला उपाध्यक्ष सुष्मिता भौमिक व अन्य साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button