छत्तीसगढ़

*रोवर रेंजर ने फिट इंडिया के अंतर्गत योग, व्यायाम, दौड़ व साइकिल रैली का आयोजन किया*

संपूर्ण विश्व कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से अछूता नहीं रहा है जिसे देखते हुए भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय मुख्यालय एवं राज्य मुख्यालय के निर्देशानुसार जिला के भोरमदेव रोवर ओपन क्रू एवं मां सिंहवाहिनी रेंजर ओपन टीम कवर्धा (सीनियर स्काउट गाइड टीम) द्वारा *फिट इंडिया* कार्यक्रम के तहत *दौड़, व्यायाम, योगाभ्यास व साइकिलिंग* का आयोजन किया जा रहा है। साइकिल रैली निकाल कर सभी लोगों को फिट रहने का संदेश दिया गया। रोवर लीडर विजय कुमार साहू के नेतृत्व में जिला के युवाओं व युक्तियों को फिट इंडिया के तहत स्वयं को फिट रखने के लिए मॉर्निंग वॉक, योगाभ्यास, व्यायाम, साइकिलिंग, जैसे एक्टिविटी कराई जा रही है। जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री अजय चंद्रवंशी, लोकेश देवांगन, सहायक रेंजर लीडर पुष्पांजलि तिवारी, रोवर लीडर पुष्पराज ठाकुर,राष्ट्रीय खिलाडी वीर नारायण साहू ,संस्कार दुबे आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button