छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

वार्डो में करें निराश्रित पेंशन राशि का वितरण, पार्षद ने कलेक्टर से लगाई गुहार

दुर्ग। गुरुघासीदास वार्ड क्र.-44 के पार्षद प्रकाश जोशी ने निराश्रित पेंशनधारियों की समस्या निराकरण की मांग को लेकर कलेक्टर से मुलाकात की। उन्होने कलेक्टर को बताया कि निराश्रित पेंशनधारियों को पेंशन राशि लेने में असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसके निराकरण के लिए पेंशन राशि वार्डो में वितरण करना श्रेयकर होगा। श्री जोशी ने बताया कि पेंशन राशि का वितरण जब से बैंकों के माध्यम से किया जा रहा है। तब से सही समय पर निराश्रितों को पेंशन नहीं मिल पा रहा है। जिसका कारण अंगूठा का निशान नहीं आ पाने व कई पेंशनधारियों के बैंक खाता बंद होने को बताया जा रहा है। जिससे वृद्धावस्था, विधवा, सुखद सहारा, विकलांग हितग्राही पेंशनधारी को पिछले 7-8 महीने से पेंशन अप्राप्त है। जो उनमें आक्रोश का कारण बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button