छत्तीसगढ़

सभी एस डी एम अतिवृष्टि से प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्रों पर सतत निगरानी रखें – कलेक्टर,

सभी एस डी एम
अतिवृष्टि से प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्रों पर सतत निगरानी रखें – कलेक्टर,
बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे चालू रखने के निर्देश,
अजय शर्मा जिला रिपोर्टर
जांजगीर-चांपा, 28 अगस्त, 2020/कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने जिले के सभी एसडीएम को निर्देशित कर कहा है कि वे संभावित अतिवृष्टि के मद्देनजर अपने क्षेत्र की, विशेष कर निचले इलाकों में सतत निगरानी रखें।
कलेक्टर ने कहा है कि यदि अधिक बारिश से स्थिति गंभीर होने या जान-माल का खतरा हो तो तत्काल उस क्षेत्र की आबादी को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने और उनके आवास, भोजन आदि की समुचित की समुचित ब्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने बाढ़ नियंत्रण कक्ष में 24 घंटे अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने और आपदाग्रस्त ब्यक्ति की सूचना मिलने पर तत्काल उन्हें राहत पहुंचाने की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने अतिवृष्टि से संपत्ति, जनहानि होने की स्थिति में तत्काल आर बी सी 6-4 के तहत नियमानुसार प्रभावित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने कहा है।
जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित- दूरभाष क्रमांक- 07817-222032,
कलेक्टर श्री यशवंत कुमार के निर्देश पर इस मानसून सत्र में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के संबंध में बाढ़, अतिवृष्टि की स्थिति पर सतत निगरानी के लिए जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 11 में की गई है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक- 07817-222032 है। इस नंबर पर बाढ़ या अतिवृष्टि से हानि संबंधी सूचना दी जा सकती हैं।
क्रमांक//

Related Articles

Back to top button