छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

जैविक खाद बनाने तैयार किए गये शेड का निरीक्षण किया आयुक्त सर्वे ने

भिलाई। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की पहल शुरू हो चुकी है। बुधवार को अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे रूआबांधा स्थित एस एल आर एम सेंटर पहुंचे। इस दौरान उन्होने निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू के साथ योजना के तहत गोबर खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया।

आयुक्त ने निगम द्वारा तैयार कराए 15 टैंक व टैंक के ऊपर लगाए गए शेड का अवलोकन किया। गोबर खरीदी के बाद निर्धारित स्थान पर रखने वाले गोबर को देखा। आयुक्त ने निर्देश दिए है कि स्टाक में रखे गए गोबर बारिश के पानी में न बहे सेंटर में ऐसी व्यवस्था की जाए। निरीक्षण के दौरान निगम के इंजीनियर, सहायक परियोजना अधिकारी ओंकार यादव व कुमकुम महिला स्व सहायता समूह की सदस्य उपस्थित थी।

गोबर खरीदी में बन चुका है रिकार्ड

उल्लेखनीय है कि गोधन न्याय योजना के तहत रिसाली निगम गो सेवकों से गोबर खरीदने और भुगतान करने में रिकार्ड बना चुका है। वही 18 अगस्त की स्थिति में निगम अब तक महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से 2 लाख 81 हजार 693 किलो गोबर खरीद चुका है।

खाद के अलावा बनेगा कंडा और छेना

गो सेवकों से खरीदे गए गोबर से खाद बनाने का कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश आयुक्त ने दिए है। वही बारिश के बाद गोबर से कंडा व छेना बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए आयुक्त ने महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों को दिशा निर्देश दिए है।

नोडल अधिकारी ने दिए निर्देश

जैविक खाद बनाने के लिए अब पत्ती व सब्जी के अवशिष्ठ का उपयोग किया जाएगा। नगर पालिक निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजरों को निर्देश दिए है कि क्षेत्र से निकले पेड़ पौधों के पत्ती के अलावा सब्जी के अवशिष्ट को गोबर खरीदी केन्द्र पहुंचाए। ताकि जैविक खाद को गुणवत्ता युक्त बनाया जा सके।

Related Articles

Back to top button