छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

भारतीय जनता पार्टी भारत के जनता की पार्टी है-डाहरे

भिलाई। अहिवारा विधानसभा के पंचशील नगर चरोदा भिलाई में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं लोकसभा प्रभारी संतोष पाण्डे ने प्रदेश सभी 11 सीटों को जीताने का आव्हान किया। इस दौरान अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सांवलाराम डाहरे ने कहा कि जब सारा विपक्ष एक तरफ  हो जायें तो समझ लेनाा चाहिए कि देश का मुखिया ईमानदार है। श्री डाहरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वो पार्टी है जिसके नाम मेें पहले भारत फि र जनता और अंत में पार्टी आती है अर्थात् भारतीय जनता पार्टी, भारत के जनता की पार्टी है।

श्री डाहरे ने आगे इस दौरान भारत तेरे टुकड़े होंगें कहने वाले और गुजरात में दंगा कराने वाले भीम आर्मी के अध्यक्ष को कांग्रेस द्वारा टिकिट देने पर कोसा। कार्यक्रम के ओ.पी वर्मा, रविशंकर सिंह, लाभचंद बाफना, चंद्रकांता मांडले, विशाल चंद्राकर, आदि ने मोदी को जिताने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एंजन चंद्राकर, जिलाध्यक्ष दुर्ग उषा टावरी, मंडल प्रभारी यशवंत ठाकुर, मंडल अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर, ईश्वर शर्मा, बलदेव निषाद, डॉ राधेश्याम, श्याम सुंदर जयसवाल, रेचल मसीह, सुरेश शुक्ला, कन्हैया सोनी, सुषमा जेठानी, योगेश्वरी कुर्रे, नगर पालिका अध्यक्ष मंजूलता यादव, विद्यानंद कुशवाहा? प्रेमलता चंद्राकर, दिलीप वर्मा, गुलाब साहू, दिलीप पटेल, नारायण रेड्डी, सुशील श्र्मा, मुकेश अग्रवाल, रवि नाहर, चंचल बाफना, राजेश वैद्य, पूर्णिमा वर्मा, रजिया बेगम के अतिरिक्त सभी मोर्चा प्रकेाष्ठ प्रकल्प के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे। अंत में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री स्व मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री खिलावन साहू ने किया, एवं आभार प्रदर्श नगर पालिका अहिवारा अध्यक्ष मंजूलता यादव ने किया।

Related Articles

Back to top button