छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

रोपे गए पौध की कर रहे देखभाल, खरपतवार को किया जा रहा नष्ट

भिलाई। रिसाली निगम क्षेत्र को हरा भरा करने रोपे गए पौधों की विशेष देखभाल की जा रही है। शुक्रवार को निगम के कर्मचारी रूआबांधा, रिसाली व पुरैना क्षेत्र पहुंचे। जहां रोपे गए पौधों के आस-पास ऊगे खरपतवार की सफाई की। वहीं ऐसे पौधों को सुरक्षित रखने कवायद शुरू कर दी गई है जिसमें ट्री गार्ड नही लगा है। अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के आदेश पर नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने शासन की योजना के तहत रोपे गए पौधे की समीक्षा की। इस दौरान उन्होने रोपे गए पौधे में जीवित व मृत पौधों की जानकारी ली। साथ ही नोडल अधिकारी के निर्देश पर कर्मचारी स्थल निरीक्षण कर पौधों के आस-पास ऊगे खरपतवार को नष्ट किया। इसके अलावा पानी सिचाई के लिए पौध के चारों ओर खुदाई कर गढ्ढा किया।

यहां के पौधों को सहेजा

निगम के कर्मचारी गुरूवार को शा. प्रा. शाला पुरैना स्टोर पारा, शा. प्रा. पूर्व मा. शाला डाक बंगला व बीडीएस भवन, एस एल आर एम सेंटर पहुंचे। जहां कुल आधा सैकड़ा पौधों को सहेजा।

Related Articles

Back to top button