छत्तीसगढ़
ग्राम पंचायत खपरी के सरपंच रमेश सिंह ठाकुर व पंचायत प्रतिनिधियों ने लगभग 1000 सैगोन के वृक्षों का रोपण एवं संरक्षण का संकल्प लेकर बढ़ते हुए अतिक्रमण पर रोक लगाने का महत्वपूर्ण प्रयास किया

कुछ भी असम्भव नहीं,जो सोंच सकतें हैं वो कर सकतें हैं,और वो भी सोंच सकते हैं जो आज तक नहीं किया।
इस बात को साकार करते हुए ग्राम पंचायत खपरी के सरपंच रमेश सिंह ठाकुर व पंचायत प्रतिनिधियों ने लगभग 1000 सैगोन के वृक्षों का रोपण एवं संरक्षण का संकल्प लेकर बढ़ते हुए अतिक्रमण पर रोक लगाने का महत्वपूर्ण प्रयास किया है
एवं आने वाली भावी पीढ़ी की आर्थिक तंगी एवं पर्यावरण सरंक्षण को देखते हुए महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य में ग्राम के युवाओं का भी विशेष भूमिका मानी जा रही है जिसमें मुख्यरूप से मुकेश साहू गंगूराम सिन्हा शिवराज रूपेश साहू भागवत सिन्हा राजेश सिन्हा शामिल है।