छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

बसपा ने दुर्ग से गीतांजलि सिंह तो सरगुजा से माया भगत को दिया टिकिट

बसपा ने किया और तीन लोस प्रत्याशियों की घोषणा
भिलाई। बहुजन समाज पार्टी ने आज और अपने तीन लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जिसमें सरगुजा अजजा लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 1 से माया भगत को तथा रायगढ अजजा लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 2 अजजा से इन्नोसेंट कुजुर एवं दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भिलाई निवासी गीतांजलि सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। गीतांजलि सिंह को बसपा द्वारा अपना प्रत्याशी बनाये जाने पर बसपा और जोगी कांग्रेस के लोगों में खुशी की लहर दौड गई है। बसपा प्रत्याशी गीतांजलि सिंह ने चर्चा मे बताया कि वे इस समय अजमेर में ख्वाजा साहब की दरगाह पर है और वे बुधवार को दोपहर भिलाई वापस लौटेंगी। गीतांजलि सिंह भिलाई के नेहरू नगर ईस्ट की निवासी है और वह जोगी कांग्रेस के स्थापना के साथ ही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्र अजीत जोगी के साथ जुडी और वे वर्तमान में प्रदेश महिला महासचिव के पद पर कार्यरत थी। वे एक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता है तथा उनकी शिक्षा एमए समाज शास्त्र है।

Related Articles

Back to top button